PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

प्री-मॉनसून से पहले हुई कई जगहों पर मूसलाधार बारिश, सोलन-चंबा में बादल फटे, गाड़ियां तक बहीं,

shimla heavy rain in himachal cloud burst in chamba and solan

shimla heavy rain in himachal cloud burst in chamba and solan

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big न्यूज़ शिमला/चंबा/सोलन : हिमाचल प्रदेश में प्री-मॉनसून से पहले ही जमकर बारिश हो रही है / मंगलवार दोपहर को प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश हुई / चंबा और सोलन में दो जगहों पर बादल फटे और काफी नुकसान हुआ / मंडी, शिमला समेत कई इलाकों में ओले गिरे हैं / सोलन जिले में मंगलवार को भारी बारिश हुई / सोलन की अर्की तहसील की ग्राम पंचायत मांगल के कन्धर गांव में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है /

.

.

यहां गाड़ियां बह गईं और मलबा मकानों में घुस गया / लोगों ने प्रशासन से राहत मुहैया कराने की मांग की है / चम्बा के साथ लगते मुगला वार्ड में बादल फट गया / गनीमत यह रही कि यहां पर कोई जानी नुकसान नहीं हुआ / प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है शाम 4 बजे बारिश होने के बाद एकदम नाले से पानी लोगों के घरों में चला गया / मुगला शिव मंदिर के अंदर बहुत ज्यादा मलबा घुसा है / कई स्कूटी और बाइक पानी में बह गई /

.

.

नाले में निकासी सही न होने की वजह से लोगों में काफी रोष है / नायब तहसीलदार संदीप ने बताया कि उन्हें फोन पर सूचना मिली कि बारिश का पानी मुगला में लोगों के घरों में घुस गया है / साथ ही गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा है / उन्होंने बताया कि मुगला शिव मंदिर में भी पानी घुस आया और उसे लोगों ने मलबे को बाहर निकाला है / कुल्लू की बंजार घाटी में तेज बारिश से बाह्य सराज को जोड़ने वाला औट-आनी-सैंज हाईवे-305 लारजी के पास पहाड़ी से मलबा आने से बंद हो गया /

.

.

NH करीब चार बजे से देर शाम तक यातायात के लिए ठप रहा / इस कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गईं / बिलासपुर जिले में बुधवार दोपहर बाद करीब आधा घंटा जमकर बारिश हुई / बारिश के साथ करीब 10 मिनट तक ओलावृष्टि भी हुई / प्रदेश के मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में गुरुवार से मौसम साफ रहने के आसार हैं / मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर और लाहौल स्पीति में 5 जून तक मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है /

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें

shimla heavy rain in himachal cloud burst in chamba and solan