Know how long you should cycle to stay fit on World Bicycle Day
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB “हेल्थ” न्यूज़ : World Bicycle Day हर साल 3 जून को दुनियाभर में विश्व बाइसाइकल दिवस मनाया जाता है / संयुक्त राष्ट्र ने साल 2018 में इस दिवस को मनाने की पहल की थी / तभी से हर साल लगभग सभी देश इसे बड़े उत्साह के साथ मनाते हैं, हांलाकि कोरोना वायरस महामारी की वजह से पिछले साल से इसे धूमधाम से नहीं मनाया जा सका है /
.विश्व बाइसाइकल दिवस को मनाने के पीछे सभी को साइकिल के महत्व के बारे में जागरुक करना है / आज भारत के बड़े शहर फैक्ट्री, बड़े वाहन और गाड़ियों के धुएं से ख़तरनाक तरीके से प्रदूषित हो चुके हैं / ऐसे में साइकिल न सिर्फ सस्ता परिवहन माध्यम है बल्कि ये वातावरण का भी बचाव करता है / सबसे अहम बात ये है कि आप कुछ ही मिनट की साइकिलिंग से भी काफी सारी बीमारियों से खुद को बचा सकते हैं /
.साइकिल चलाने में न सिर्फ आनंद आता है बल्कि ये बेस्ट वर्कआउट भी है / ये न सिर्फ आपका वज़न सुंतलित रखने में बल्कि आपको सवस्थ, फिट और यहां तक कि वज़न कम करने में भी मददगार साबित हो सकती है / अगर आप सुस्त महसूस कर रहे हैं, तो कुछ देर साइकिल चलाने से ही आप चुस्त महसूस करेंगे और आपका मूड भी बेहतर हो जाएगा / फिटनेस के लिए जब साइकलिंग शुरू की जाती है, तो अक्सर शुरुआत में कुछ ही देर में आपके पैरों में दर्द होने लगेगा, लेकिन इसे हर रोज़ करने से आप ज़्यादा दूरी तय कर पाएंगे /
.ऐसा करने से आप एकाग्र और ऊर्जा से भरा महसूस करेंगे / शुरुआत में ऐसे लक्ष्य तय करें, जिसे हासिल करना आसान हो / अगर आप सिर्फ फिट रहने के लिए साइकिलिंग करना चाह रहे हैं, तो आपको रोज़ाना बहुत ज़्यादा साइकिलिंग करने की ज़रूरत नहीं है / मूल नियम यह है कि अगर आप छोटी दूरी के लिए भा नियमित रूप से साइकिलिंग करते हैं, तो आपको फायदा पहुंचेगा / अगर आपकी उम्र 18 से 64 के बीच है, तो फिट रहने के लिए आपको रोज़ाना 30-45 मिनट साइकिलिंग करनी चाहिए /
.
.अगर आप वहीं फिटनेस प्रो हैं, तो आप ज़्यादा देर के लिए भी साइकिलिंग कर सकते हैं / 60 मिनट लंबी राइड लें / इसकी शुरुआत आप धीरे-धीरे कर सकते हैं, और 60 मिनट तक पहुंच सकते हैं। आपकी सहनशक्ति में धीरे-धीरे सुधार आएगा / धीमे चलाएं ताकि आपकी सांस गहरी, लयबद्ध और नियमित हो / बेहर ये होगा कि आप इस तरह की ट्रेनिंग को पहाड़ी इलाके में न करें /
.पहाड़ी इलाकों पर साइकिलिंग करने में ज़्यादा ताक़त लगती है / इसलिए वहां ज़्यादा तेज़ न चलाएं / अगर लंबे सफर तय करना चाह रहे हैं, तो पहले 10 मिनट के लिए धीमे चलें और फिर 5 मिनट के लिए तेज़ चलाएं / इस सेशन में आपकी सांसें तेज़ हो जाएंगी / इस दौरान आप 20 मिनट के लिए तेज़ी से साइकल चलाने की कोशिश कर सकते हैं / अगर आपको ज़्यादा से ज़्यादा कैलोरी घटानी है, तो तेज़ रफ्तार से साइकिलिंग करनी होगी / हाइ स्पीड में साइकिल चलाना सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचाएगा, खासतौर से दिल को /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें
Know how long you should cycle to stay fit on World Bicycle Day


































