PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

Farmers Protest के आज 7 महीने पूरे होने पर देशभर में किसानों निकालेंगे रैली,

7 months complete farmers Protest farmers will celebrate as save agriculture save democracy day across the country Delhi

7 months complete farmers Protest farmers will celebrate as save agriculture save democracy day across the country Delhi

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big न्यूज़ दिल्ली : केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के विरोध प्रदर्शन को आज यानी शनिवार को 7 महीने पूरे हो गए हैं / आज बड़ी संख्या में किसान प्रदर्शनकारी दिल्ली के अलग-अलग बॉर्डर पर शामिल होंगे, ताकि पिछले साल सितंबर में लागू किए गए केंद्र के तीन विवादास्पद कृषि कानूनों के खिलाफ उनके आंदोलन को याद किया जा सके /

.

.

संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने एक बयान में कहा कि राष्ट्रीय राजधानी के पास सिंघू, टिकरी और गाजीपुर बॉर्डर पर किसान इसे ‘कृषि बचाओ, लोकतंत्र बचाओ दिवस’ के रूप में मनाएंगे / कानूनों के खिलाफ आंदोलन की अगुवाई कर रहे 40 किसान संघों के संगठन ने कहा कि पूरे देश में 26 जून को ‘कृषि बचाओ, लोकतंत्र बचाओ दिवस’ के रूप में मनाने की तैयारी चल रही है /

.

.

किसान अपनी पैदावार के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की गारंटी के लिए कानूनों को वापस लेने और एक नए कानून की मांग को लेकर पिछले साल नवंबर से दिल्ली के पास बॉर्डर पर डेरा डाले हुए हैं / बयान में आगे कहा गया है कि किसान प्रदर्शनकारियों का एक बड़ा काफिला गुरुवार को राजस्थान के गंगानगर से शाहजहांपुर सीमा के लिए ग्रामीण किसान मजदूर समिति (जीकेएस) के नेतृत्व में रवाना हुआ /

.

.

इसी तरह बागपत और सहारनपुर के किसानों के गाजीपुर बॉर्डर पर भारतीय किसान संघ (राकेश टिकैत) के नेतृत्व में आने की उम्मीद है / देशभर में किसान संघों के आज केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन करने की उम्मीद है / वहीं गुरुवार को आंदोलन के विभिन्न स्थलों पर किसानों ने 15वीं सदी के भारतीय कवि संत कबीर दास की जयंती मनाई / एसकेएम के बयान में कह कि सांप्रदायिक सद्भाव इस आंदोलन की पहचान है और संत कबीर की जयंती बड़े सम्मान के साथ मनाई गई /

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें

7 months complete farmers Protest farmers will celebrate as save agriculture save democracy day across the country Delhi