PTB Big Accident न्यूज़ हरियाणा : हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में आज यानि मंगलवार की सुबह हुए एक भीषण सड़क हादसे में कई लोगों के घायल होने का समाचार प्राप्त हुआ है / यह हादसा अंबाला-हिसार रोड पर मलिकपुरा के समीप हुआ / जहां हरियाणा रोडवेज की एक बस (Haryana Roadways Bus) अनियंत्रित होकर पलट गई /
. .सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया. जहां उनका इलाज चल रहा है / वहीं हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है / आपको बता दें कि आज सुबह-सुबह मूसलाधार बारिश की वजह से तोशाम भिवानी से चंडीगढ़ जा रही हरियाणा रोडवेज की बस ओवरटेक करते समय इस्माइलाबाद मलिकपुर गांव के पास पलट गई /
..
बस में सवार 15 से 20 यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं. सभी घायलो को इस्माइलाबाद के पास प्राथमिक इलाज दिया गया / जहां से वोो अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए / सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस भी पहुंच गई थी. पुलिस पूरी तरह से जांच पड़ताल कर रही है कि बस आखिरकार कैसे पलटी, स्थानीय लोगों ने बताया कि आज सुबह से ही मूसलाधार बारिश हो रही थी /
. .जाहिर है बस भी फर्राटे से चंडीगढ़ की ओर रवाना हुई होगी / मगर कंडक्टर साहब कह रहे हैं कि बस का ओवरटेक करते समय बस पलट गई है, जिसमें 15 से 20 यात्री जिन्हें मामूली चोटें आई थी / सभी को इलाज मुहैया कराया गया है और लोग अपने अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए / कंडक्टर का कहना है कि इस बस में लगभग 50 यात्री सवार थे जो चंडीगढ़ की ओर जा रहे थे /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें































