कुछ दिनों में बनकर तैयार हो जाएगा अति आधुनिक बालिंग कोर्ट,
सभी प्रोजैक्ट लगभग 12 लाख की लागत के साथ होंगे पुरे,
PTB City न्यूज़ जालंधर : ज़िला प्रशासन की तरफ से निक्कू पार्क की शान को फिर बहाल करने के लिए किये जा रहे प्रयत्नों से पार्क में तीन अन्य प्रमुख झूले जल्द चलाए रहे है, जिससे आम लोगों और विशेषकर बच्चों के लिए मनोरंजन के दायरे का विस्तार होगा / इस बारे में जानकारी देते हुए जिलाधीश घनश्याम थोरी ने बताया कि बहुत ही कम समय में निक्कू पार्क में अति आधुनिक बालिंग कोर्ट के इलावा दो मुख्य झूले कोलम्बस और ब्रेक डांस जल्द शुरू हो रहे हैं /
. .उन्होंने बताया कि इन कामों को पूरा करने के लिए लगभग 12 लाख रुपए ख़र्च किए जाएंगे,जो कि यहाँ रोज़ाना आने वाले लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र भी होंगे / उन्होंने बताया कि बालिंग कोर्ट अगले चार या पाँच दिनों में 1.5 लाख रुपए की लागत के साथ शुरू हो जाएगा, जबकि कोलम्बस झूले को फिर शुरू करने के लिए 7 लाख रुपए और ब्रेक डांस झूले को चालू करने के लिए 3.75 लाख रुपए खर्च किए जा रहे है, जोकि पिछले आठ साल से काम नहीं कर रहे थे /
..
जिलाधीश ने आगे बताया कि ज़िला प्रशासन की तरफ से पार्क में अलग -अलग सुविधाओं को फिर शुरू करने के लिए पहले ही 12 लाख रुपए की वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाई जा चुकी है / ज़िक्रयोग्य है कि यह पार्क, जो कि शहर के प्रमुख स्थान पर स्थित है, देखभाल की कमी कारण बहुत ही बुरी हालत में था और कोविड -19 कारण पिछले एक साल से बंद भी पड़ा था /
. .थोरी ने बताया कि 13 लाख रुपए की लागत से इस पार्क की शक्ल बदलने के इलावा पिछले कुछ महीनों से सभी झूलो की मुरम्मत के लिए विशेष अभियान चलाया गया / उन्होंने आगे बताया कि पार्क में सभी मुख्य झूले, जिनमें मनोरंजन बस, फव्हारे, संगीतमय फव्हारे, रेल गाड़ी, फलड्ड लाईटों और अन्य बहुत कुछ शामिल है, हाल ही में शुरू किए गए है / उन्होंने आगे बताया कि पार्क में सुरक्षा के चलते CCTB कैमरे भी लगाए गए है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें































