सरहदरहित समावेशिता न्यायसंगत, शांतिपूर्ण एवं खुशहाल वैश्विक समाज का एक तरीका: प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी, प्रिंसीपल, कन्या महाविद्यालय, आटोनॉमस एवं विरासत संस्था, इंडिया टुडे मैगजीन के बेस्ट कॉलेजेस सर्वेक्षण में पंजाब के नंबर 1 कॉलेज तथा टॉप नेशनल रैंकिंग प्राप्त को लीड्स बैकेट यूनिवर्सिटी यू.के. द्वारा इरोसमस+ प्रोग्राम ऑफ कारनेजी स्कूल ऑफ एजुकेशन, यूरोपियन यूनियन के सहयोग से इंक्लूजन बियोंड बॉर्डर्स विषय पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय कांफ्रैंस में शिरकत की /प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी कांफ्रेंस के दौरान महत्वपूर्ण विषय पर अपने विचार पेश करने वाले विश्व के चुनिंदा एकेडमीशियंस में से एक हैं / फ्रांस, इटली तथा स्पेन जैसे देशों से भी प्रसिद्ध स्कॉलर्ज ने इस कान्फ्रेंस में अपनी शिरकत की /
. .ऑनलाइन आयोजित हुई इस कांफ्रेंस में इंक्लूजिवनेस इनएजुकेशन:इंपैक्ट बियोंड बॉर्डर्स… एन एक्सपेरिमेंटल इनसाइट विषय पर संबोधित होते हुए प्रो. द्विवेदी ने बताया कि शिक्षा संस्थाएं समाज के लिए पथ प्रदर्शक हैं /उन्होंने देशभर में औरतों के विकास एवं भविष्यवादी शिक्षा के साथ जीवन की मुख्यधारा में उनकी शिरकत की ओर सभी का ध्यान केंद्रित किया / इसके साथ ही उन्होंने सामूहिकता के मकसद के लिए कन्या महाविद्यालय द्वारा किए गए व्यावहारिक कार्यों को प्रदर्शित करने के साथ-साथ अच्छे परिणामों को प्राप्त करने के लिए मूल आधार से ही समावेशिता के महत्व पर भी जोर दिया /
.के.एम.वी. द्वारा प्रत्येक सेमेस्टर में छात्राओं के लिए निशुल्क वैल्यू ऐडेड प्रोग्रामों, जरूरतमंद एवं मेरीटोरियस छात्राओं को वजीफे, मेंटरिंग एवं पर्सनल केयर के साथ छात्राओं को प्रदान किए जाते सामान्य अवसर तथा विभिन्न कदमों के साथ समाज से नियमित संचार आदि जैसी परोपकारी गतिविधियों पर प्रकाश डालने के इलावा विद्यालय द्वारा हाशियागत श्रेणी की महिलाओं को जीवन में काम आने वाली हुनर पर आधारित शिक्षा प्रदान करने, युद्ध के दौरान शहादत देने वाले सैनिकों की विधवाओं को सम्मानित करने, तीसरे लिंग को सम्मान प्रदान करने, नागरिकों के लिए डिजिटल लिटरेसी मुहिम के आयोजन तथा बुजुर्गों एवं जरूरतमंदों के लिए हेल्थ कैंप के आयोजन के द्वारा किए जाते सामूहिकता के अभ्यास के बारे में जानकारी भी सांझा की /
.
कोरोना महामारी के दौरान विद्यालय द्वारा के.एम.वी. केयर्स प्रोजेक्ट के अंतर्गत आयोजित की गई विभिन्न सोशल एक्सटेंशन गतिविधियों के संबंध में भी कांफ्रेंस के दौरान उन्होंने जानकारी सांझा की / आगे बात करते हुए उन्होंने कहा कि के.एम.वी. में इंक्लूजन के संदर्भ में विभिन्न एक्सचेंज प्रोग्राम तथा समय-समय पर अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंसओं के आयोजन के साथ के.एम.वी. में टीचिंग-लर्निंग प्रक्रिया में च्लोबल अभ्यासों को अपनाते हुए अकैडमिशियन एवं स्कॉलर्स की गलोबल कम्युनिटी पर ध्यान केंद्रित किया जाता है /
.डॉ. नयीमा, लीड्स बैकेट यूनिवर्सिटी ने प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी द्वारा महत्वपूर्ण विचार सांझा करने के लिए आभार व्यक्त किया और के.एम.वी. की सराहना करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘के.एम.वी. अपने सरोकारों, नैतिक मूल्यों एवं विभिन्न महत्वपूर्ण कोर्सेज और परोजेक्टों के साथ एक यूनिवर्सिटी की तरह है / कांफ्रेंस में भाग लेने वाले प्रतिभागियों जो के.एम.वी. का दौरा कर चुके हैं, ने कन्या महाविद्यालय को एक मॉडल कॉलेज के रूप में संबोधित किया /
.उल्लेखनीय है कि प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध शख्सियत है जिनको अक्सर यू.एस.ए., यू.के., एशिया एवं यूरोप की विभिन्न यूनिवर्सिटी द्वारा शिक्षा, लीडरशिप एवं साहित्य जैसे विषयों पर बीज व्याख्यान और विषय विशेषज्ञ के रूप में आमंत्रित किया जाता रहता है / वह यू.एस.ए. की बोस्टन यूनिवर्सिटी, चेथम यूनिवर्सिटी, प्रिंसटन यूनिवर्सिटी, हावर्ड यूनिवर्सिटी, कोलंबिया यूनिवर्सिटी आदि के साथ-साथ बीजिंग यूनिवर्सिटी (चीन), हॉन्गकोंग यूनिवर्सिटी, बर्मिंघम यूनिवर्सिटी (यू.के.), एथेंस यूनिवर्सिटी(ग्रीस), ईटोवास लोरेंड यूनिवर्सिटी (हंगरी) आदि की फेरी वहां आयोजित हुई कॉन्फ्रेंसों एवं सेमिनारों में भी शिरकत कर चुके हैं /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें































