PTB न्यूज़ शिक्षा : दीपावली के आगमन की खुशी में वासल एजुकेशनल सोसाइटी के अधीन आई. वी. वल्र्ड में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। सभी प्रतियोगी बहुत ही उत्साह से परिपूर्ण थे। स्कूल का मुख्य उद्देश्य बच्चों का सर्वांगीण विकास करना है इसलिए पढ़ाई के साथ साथ अन्य गतिविधियों में बच्चों की रूचि विकसित की जाती है।
. .इसी को मद्देनज़र रखते हुए विद्यार्थियों को अपने त्योहारों और संस्कृति से परिचित करवाया जाता है। सर्वप्रथम दीपावली पर एक विशेष एसेम्बली करवाई गई जिसमें बच्चों को दीपावली के महत्व से अवगत कराया गया।फिर पहली कक्षा से तीसरी कक्षा के लिए दीपक सजाओ प्रतियोगिता तथा कक्षा 4 से 8 के लिए दिवाली कॉर्नर सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
..
सभी बच्चों का जोश और उत्साह देखते ही बनता था। सभी बच्चों ने अपनी क्रियात्मकता का परिचय देते हुए बहुत सुंदर दीपक सजाए। सभी के डिज़ाईन बहुत ही पारंपरिक और आकर्षक थे। रंगों का तालमेल देखने योग्य था। इस प्रतियोगिता से बच्चों के मनोबल को बढ़ावा मिला और उनमें आत्मविश्वास का संचार हुआ । स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती संजीव चौहान ने बच्चों के प्रयासों की सराहना की और उन्हें दीपावली की ढेर सारी शुभकामनाएँ दीं।
. .स्कूल के प्रधान के.के. वासल, उपाध्यक्ष आर. के. वासल, चेयरमैन संजीव कुमार वासल, ड़ायरेक्टर श्रीमती इना वासल और सी.ई.ओे. राघव वासल ,ने भविष्य के नेताओं के अंदर कलात्मक उत्कृष्टता और क्रियात्मकता में वृद्धि करने के शिक्षकों के इस प्रयास की प्रशंसा की। सभी ने इस बात पर बल दिया कि छात्रों को देश का जिम्मेदार नागरिक बनाने के लिए यह ज़रूरी है कि बच्चों को अपने देश की संस्कृति और उसकी विरासत से परिचित किया जाए।
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें




































