PTB News

Latest news
PNB में 17 करोड़ के नकली नोट मिलने से हड़कंप, 3 अधिकारी सस्पेंड, RBI ने शुरू की जांच PhonePe ने लॉन्च की नई UPI सर्विस, बिना इंटरनेट के होगी पेमेंट, करोड़ों लोगों को मिलेगा फायदा ब्रिटिश ओलिविया स्कूल के मुक्केबाज हिमांशु गुप्ता ने जिला स्तरीय बॉक्सिंग में जीता गोल्ड मेडल, राज्य... स्कूल में पढ़ने वाली 3 साल की बच्ची से किया चॉकलेट का लालच देकर बस ड्राइवर ने यौन शोषण, गिरफ्तार देश में फिर हुआ निर्भया जैसा कांड, स्लीपर बस में 11वीं की छात्रा से दरिंदगी, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्ता... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन में जालंधर सहोदया ‘स्लोगन स्पार्क’ प्रतियोगिता का आयोजन, रिश्तों की डोर से सामाजिक दायित्व तक: आइवी वर्ल्ड स्कूल में अनूठे अंदाज़ में मनाया गया रक्षाबंधन, मुख्यमंत्री ने देहरा में 46 करोड़ रुपये की लागत की प्रदेश की पहली ओजोन आधारित पेयजल परियोजना की घोषणा... Punjab CM Bhagwant Mann के खिलाफ Social Media पर शुरू हुई अनफॉलो मुहिम Canada ने दी युवाओं को बड़ी राहत, LMIA आवेदन पर वर्क परमिट विस्तार के लिए नए नियम लागू

केंद्र सरकार द्वारा कृषि कानूनाेंं को वापिस लेने के फैसले पर कैप्‍टन अमरिंदर ने क्या कहा?

chandigarh wide welcome in punjab of withdrawal of agricultural laws and captain amarinder singh told big gift on guru purab

PTB Big Breaking न्यूज़ चंडीगढ़ : प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी द्वारा तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा का पंजाब में व्‍यापक स्‍वागत हो रहा है / पंजाब के पूर्व मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ने इसका स्‍वागत करते हुए कहा है कि गुरु पर्व के पावन अवसर पर केंद्र सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है / उम्‍मीद है कि किसानों की बेहतरी के लिए केंद्र सरकार कार्य जारी रखेगी /

उन्‍होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और केंद्रीय गृ‍हमंत्री अमित शाह का धन्‍यवाद किया है / कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने भी इस कदम का स्‍वागत किया है और इसे किसानों की एकता की जीत बताया है / पंजाब के विभिन्‍न संगठनों ने भी प्रधानमंत्री मोदी की घोषणा पर खुशी जाहिर की है /

पंजाब के पूर्व सीएम कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ने एक के बाद एक कई ट्वीट किए / कैप्‍टन ने कहा कि प्रधानमंत्री ने न केवल किसानों को बड़ी राहत दी है बल्कि पंजाब की प्रगति का मार्ग प्रशस्त किया है / मैं भाजपा के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं / किसानों के विकास के लिए केंद्र ने नेतृत्व किया / मैं पंजाब के लोगों से वादा करता हूं कि मैं तब तक चैन से नहीं बैठूंगा, जब तक मैं हर एक आंख से आंसू नहीं पोछूंगा /

पंजाब में हम सभी के लिए बहुत बड़ा दिन, मैं पिछले एक साल से केंद्र के साथ इस मामले को उठा रहा था और पीएम नरेन्‍द्र मोदी जी व केद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिला था / उनसे हमारे अन्नदाता की आवाज पर ध्यान देने का अनुरोध किया था / वास्तव में खुश हैं कि उन्होंने किसानों को सुना और हमारी चिंताओं को समझा /