PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

विधायक हैनरी ने 77 लाख रु की राशि द्वारा वार्ड न 80 के विकास कार्य करवाए शुरू,

MLA Henry started the development work of ward no 80 with an amount of Rs 77 lakh MLA Henry said that all the problems of ward number 80 will be solved on the basis of initiative Jalandhar Punjab

विधायक हैनरी ने कहा वार्ड नंबर 80 की सभी समस्याओं का हल होगा पहल के आधार पर,

PTB City न्यूज़ जालंधर : हल्का उत्तरी विधानसभा के वार्ड न 80 के विकास कार्यो का शुभ आरम्भ 77 लाख रु की राशि द्वारा क्षेत्र के विधायक व् आल इण्डिया कांग्रेस के सदस्य जूनियर अवतार हैनरी द्वारा किया गया। इस दौरान इलाका निवासियों ने विधायक हैनरी का उद्घाटन स्थल पर पहुँचने पर हार्दिक स्वागत किया। हैनरी ने समूह इलाका निवासियों आभार व्यक्त करते हुए अपने संबोदन में कहा की क्षेत्र का विकास करना ही उनकी प्रथमिकता है।

उन्होंने कहा क्षेत्र के चारो और विकास का जाल बिछाया जा रहा है जिसकी तस्वीर उत्तरी क्षेत्र की जनता को देखने के लिए मिल रही है। हैनरी ने कहा पिछली सरकार की सत्ता के दौरान कोई भी ऐसे विकास कार्य नहीं हुए जिसका लाभ जनता को हुआ हो और जो भी कार्य हुए थे उसका लाभ सिर्फ पिछली सरकार के नेताओं को हुआ था। उद्घाटन के पश्चात वार्ड की समस्याओं को लेकर इलाका निवासियों ने विधायक हैनरी के साथ बैठक का भी आयोजन किया।

बैठक में इलाका निवासियों ने वार्ड में आ रही समस्याओं से विधायक को अवगत करवाया विधायक हैनरी ने सभी समस्याओं को सुनते हुए सम्बंधित अधिकारियों को तुरंत फोन लगाया और जनता की समस्याओं का समाधान किया। विधायक ने बताया की उत्तरी क्षेत्र के हर वार्ड में नई एलईडी लाइटों का प्रोजेक्ट शुरू हो चूका है जिसमे वार्ड न 80 की स्ट्रीट लाइटों को बदल कर नई एलईडी लाइटों की तबदीली का कार्य चल रहा है।

अंत विधायक हैनरी ने जनता को यह भरोसा दिलाया की वार्ड न 80 की हर समस्याओं का हल पहल के आधार पर होगा और वह सदा जनता के हितो के लिए दिन रात उनकी सेवा में हाजिर रहेंगे। इस अवसर पर कांग्रेसी नेता निरंजन दास केंथ, पवन कुमार, प्रेम मसीह, रोबर्ट, रमेश कपूर, मंजीत कोर, अश्वनी, रमेश कुमार, आरिक मसीह, दीपक आरिक, कैप्टन बाजवा, अमरीन मसीह, पवन शर्मा, गुरबक्श, समर सिद्धू, अडविन गिल, रविपाल, भूपिंदर पाल, बलविंदर सिंह, अमरजीत सिंह, गुरमीत सिंह, बलदेव सिंह, दलजीत सिंह, मंगल सिंह, जरनैल सिंह, निशान सिंह, स्वर्ण सिंह आदि उपस्तिथ थे।