PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

रेत की कीमतेँ को लेकर जालंधर के जिलाधीश हुए सख्त, ओवरचारजिंग को रोकने के लिए, की जायेगी अचानक चैकिंग,

Jalandhar District Collector Ghanshyam Thori gets strict about sand prices Sudden checking will be done to prevent overcharging Jalandhar Punjab

डिजिटल पेमेंट के साथ आनलाइन रेत की खरीद के लिए लोगों को पोर्टल का प्रयोग करने की अपील की,

PTB City न्यूज़ जालंधर : निर्धारित रेटों पर रेत की उपलब्धता के लिए प्रयासों को और तेज करते हुए डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी ने गुरूवार को कहा कि रेत की कीमतों पर यदि कोई अधिक वसूली होती है तो उसे रोकने के लिए जिले में विशेष टीमों की तरफ से अचानक चैकिंग शुरू की जायेगी।

स्टींग /वीडियो क्लिपों के द्वारा ओवरचारजिंग का पर्दाफ़ाश करने पर 25,000 रुपए के इनाम की घोषणा करने के बाद डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि लोग माइनिंग विभाग की तरफ से चलाए जा रहे पोर्टल https://www.minesandgeology.punjab.gov.in के द्वारा भी कम से -कम 100 क्यूबिक फुट की खरीद के साथ अपेक्षित रेत की खरीद कर सकते हैं।

थोरी ने कहा कि सिविल और पुलिस प्रशासन की तरफ से रेत विक्रेताओं, ट्रांसपोर्टरों और अन्य भागीदारों के साथ पहले ही सस्ते रेटों पर रेत मुहैया करवाने के लिए सांझी मीटिंगों की जा चुकीं हैं और सभी की तरफ से इससे सम्बन्धित प्रस्ताव को सहमति दी जा चुकी है। श्री थोरी ने कहा कि यदि ज़िले में अब कोई निर्धारित कीमतों से अधिक वसूल करता पाया गया तो कार्यवाही शुरू की जा सकती है।

मुख्य सचिव श्री अनिरुद्ध तिवाड़ी की अध्यक्षता में रेत और गरैवल की उपलब्धता और इस की कीमतों का जायज़ा लेने के लिए की गई वीडियो कान्फ़्रेंस में भाग लेते हुए डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि जालंधर प्रशासन की तरफ से माइनिंग साइट पर 5.50 रुपए प्रति क्यूबिक फुट समेत रेत पर सभी ज़रुरी खर्चों की गणना करने के लिए एक योजना तैयार की गई थी।

मुख्य सचिव की तरफ से राज्य की सैंड और गरैवल माइनिंग नीति -2021 को कुशल ढंग से लागू करने के लिए जालंधर माडल की प्रशंसा भी की गई । श्री थोरी ने मुख्य सचिव को यह भी बताया कि सभी भागीदारों के साथ मीटिंगस सफल रही क्योंकि प्रशासन की तरफ से उनको ट्रांसपोरटेशन और अन्य सहित निश्चित खर्चों से बाहर न जाने के लिए राज़ी कर लिया गया।

थोरी ने कहा कि ओवरचारजिंग को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जायेगा और इससे सम्बन्धित कोई ठोस शिकायत और रिपोर्ट आने पर कार्यवाही शुरू की जायेगी। उन्होंने लोगों को ऐसे मामलों की सूचना प्रशासन की तरफ से जारी वटसऐप नंबर 95017 -99068 के द्वारा करने की ज़ोरदार अपील भी की। उन्होंने कहा कि उन मामलों में 25000 रुपए का इनाम भी दिया जायेगा, जिन के आधार पर एफ.आई.आर. दर्ज की जायेगी।

जिले में प्रति क्यूबिक फुट दरों :– जिले में निर्धारित कीमतों के बारे जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि जालंधर शहर में 15 रुपए प्रति क्यूबिक फुट कीमत तय की गई है, जिस में ग्राहक के टिकाने तक यातायात के खर्च किए शामिल नहीं हैं। इसी तरह फिल्लौर, नकोदर और नूरमहल में 11.50 प्रति क्यूबिक फुट, महितपुर और शाहकोट में 11 प्रति क्यूबिक फुट, बिलगा और लोहियाँ के लिए 12 रुपए प्रति क्यूबिक फुट तय किया गया है।

जबकि गुराया और करतारपुर (ब्यास से) के लिए 13 रुपए और भोगपुर (ब्यास से) में 14 प्रति क्यूबिक फुट तय किया गया है। आदमपुर और अलावलपुर में भी रेत 15 रुपए प्रति क्यूबिक फुट के हिसाब से उपलब्ध होगी। मुख्य सचिव ने विशेष तौर पर कैंप लगा कर टेस्टिंग और टीकाकरण में तेज़ी लाने के निर्देश देते कोविड -19 की मौजूदा स्थिति का जायज़ा भी लिया।