PTB News

Latest news
नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद, रविवार को ही बुला ली सभी अधिकारियों की बैठक अंतर-राज्यीय साइबर धोखाधड़ी गिरोह का पर्दाफाश, चार राज्यों से छह लोग गिरफ्तार, ₹14.70 लाख किये बरामद... जालंधर! सोशल मीडिया पर फोटो लीक करना पड़ा निहंग विक्की थॉमस को भारी, छात्रों के आगे झुकी केंद्र सरकार, शिक्षा मंत्री ने PM मोदी को सौंपा इस्तीफा सोनम वांगचुक का अनशन खत्म, लेकिन अभिजीत दीपके ने धरना खत्म करने से पहले रख दी बड़ी मांग, पंजाबी युवती की लिव-इन पार्टनर ने की गला घोंटकर हत्या, पिता ने जमीन बेचकर भेजा था विदेश NEET विवाद के बीच देर रात Live हुए देश के प्रधानमंत्री, दिया यह बड़ा संदेश पंजाब सरकार का जालंधर के अस्पतालों को लेकर बड़ा Action, एक को किया Blacklist, 14 को लगा भारी जुर्माना सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड पॉलिटेक्निक के विद्यार्थियों ने पीएसबीटीई छठे सेमेस्टर परीक्... इनोसेंट हार्ट्स के प्री-प्राइमरी विद्यार्थियों ने अंग्रेज़ी कविता-पाठ एवं क्ले क्राफ्ट गतिविधियों के...

सिख फॉर जस्टिस ने ऑडियो कॉल कर किसानों को बरगलाया, कहा संसद का घेराव कर ‘खालिस्‍तानी’ झंडा फहराने वाले को दिया जायेगा हजारों डॉलर इनाम,

security agencies on alert after sikhs for justice appealed to gherao parliament hoist the khalistani flag there today gurpatwant singh pannu terarist attack india

PTB Big Breaking न्यूज़ जालंधर / दिल्ली : किसान आंदोलन (Farmers Protest) के एक साल पूरे होने के मौके पर प्रतिबंधित खालिस्तान समर्थक संगठन सिख फॉर जस्टिस (Sikhs for Justice) एक बार फिर किसानों को बरगलाने की कोशिश में लगा है / इसी कड़ी में सिख फॉर जस्टिस ने किसानों से संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन संसद का घेराव (Parliament Gherao) करने और आज वहां खालिस्तानी झंडा (Khalistani flag) फहराने की अपील करते हुए एक ऑनलाइन वीडियो जारी किया है, जिसके बाद खुफिया एजेंसियों (Intelligence agencies) ने अलर्ट जारी किया है /

सिख फॉर जस्टिस के वीडियो जारी करने के बाद खुफिया एजेंसियों ने दिल्ली पुलिस और अन्य एजेंसियों को सतर्क रहने को कहा है / सिख फॉर जस्टिस के चीफ गुरपतवंत सिंह पन्नू ने ये दावा किया कि पंजाब और हरियाणा के किसानों को कहा कि 29 नवंबर को संसद पर ट्रैक्टर लेकर चढ़ाई करने वाले किसानों को सिख फॉर जस्टिस 1 लाख 25 हजार डॉलर देगा / सिख फॉर जस्टिस इससे पहले भी किसानों को इसी तरह बरगलाने और डॉलर और वीजा देने का झांसा देता रहा है /

संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत की पूर्व संध्या पर दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में संयुक्त शेतकारी कामगार मोर्चा (एसएसकेएम) के बैनर तले किसानों की बड़ी सभा आयोजित की गई / इस किसान सभा में राकेश टिकैत ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों को धोखा दे रही है और उनसे लगातार सतर्क रहने की जरूरत है / समाचार एजेंसी एएनआई ने किसान नेता टिकैत हवाले से कहा है कि

सरकार को अभी बात करने की स्थिति में आना बाकी है / यह व्यवस्था बेईमान और धोखेबाज है / यह किसान और श्रमिक समुदायों को खराब रोशनी दिखाना चाहता है / राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार एमएसपी पर गारंटी कानून बना दे / हम अब भी वहीं हैं / 26 जनवरी दूर नहीं है / यह 26 जनवरी भी यहीं है / देश का 4 लाख ट्रैक्टर भी यहीं है और देश का किसान भी यहीं है /