Event Valley के सहयोग से लोगों ने Food Yard Garden में किया New Year 2022 का स्वागत,
PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर में बीती रात यानि 2021 में लोगों ने खूब मस्ती और डांस किया / मौका था The Event Valley द्वारा Food Yard Garden Restaurant में करवाए गए New Year 2022 के आगमन का, जहां लोगों ने क्विज़ प्रतियोगिता के साथ Live म्यूजिक, डांस का भरपूर आनंद उठाया /
आपको बता दें कि बीते साल कोरोना कॉल की वजह से लोग New Year का आनंद नहीं ले पाए थे / ऐसे में The Event Valley ने भी अनलिमिटेड ड्रिंक, और खाने का खुला न्योता शहर वसीयों को दिया था / इस दौरान पंजाबी गायकों ने लोगों का खूब मनोरंजन किया /

इस दौरान अलग-अलग डांसिंग गानों की ताल पर बच्चे, बूढ़े और जवान सभी थिरकते हुए नजर आये / इस दौरान सभी अपने हाथों में मोबाइल फोन लेकर लाइव वीडियो के साथ New Year 2022 का आगमन का इंतजार करते दिखे / जैसे ही घड़ी की सुईयां 12 पर पहुंची सभी ने एक दूसरे को नए साल की मुबारकबाद दी /

इस दौरान Event Valley के मालिक संदीप राजपूत, उनके साथी नवदीप सिंह और हितेश गुलाटी ने कहा की हमने इस पार्टी को फैमिलीज़ और कपल्स की ज़रूरत और सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए ही अरेंज किया था / ताकि बच्चे और पेरेंट्स भी इसे दिल खुल कर एन्जॉय कर सकें / हमें उम्मीद है की हमारे इस कदम से सभी लोग खुश हुए होंगे और हमें आगे भी ऐसे कार्यक्रम करने के लिए हमारा साथ देंगे /



































