PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

पंजाब विधानसभा चुनाव, ‘लॉलीपॉप’ देंने का सिलसिला जारी, नवजोत सिंह सिद्धू ने महिलाओं के लिए कर दी बड़ी ​​​​​​​घोषणा,

punjab election 2022 navjot singh sidhu says woman will get rs 2000 and free cylinders Punjab Chandigarh

PTB Big Political चंडीगढ़ : पंजाब में किसी भी समय आचार संहिता लग सकती है, क्योंकि विधानसभा चुनाव सिर पर है और ऐसे में पंजाब में चुनावों से पहले आम जनता को लुभावने लॉलीपॉप राजनेताओं द्वारा दिए जा रहे हैं / ऐसा ही एक लॉलीपॉप आज कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिद्धू ने देते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर हर गृहिणी को 2 हजार रुपए महीना मिलेंगे, इसके अलावा उन्हें साल में 8 गैस सिलेंडर मुफ्त दिए जायेंगे / यही नहीं हर सवा महीने बाद उन्हें मुफ्त गैस सिलेंडर मिलेगा /

इसके अलावा महिलाओं के नाम पर प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री पूरी तरह से मुफ्त कर दी जाएगी / इससे पहले आम आदमी पार्टी (AAP) ने सरकार बनने पर हर महिला को एक-एक हजार रुपए देने की घोषणा की थी / सिद्धू ने इसे लॉलीपॉप और भीख बताकर कहते रहे कि आप झूठ बोल रही है, लेकिन मैं इस वादे को जरूर पूरा करूंगा / सिद्धू ने कहा कि पंजाब में माफिया की जेब से निकालकर वह ये वादा पूरा करेंगे /

इससे पहले नवजोत सिद्धू ने आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल को कहा था कि पंजाब की महिलाओं को भिखारी न समझो / जो उन्हें एक-एक हजार रुपया दोगे / सिद्धू ने कहा था कि केजरीवाल यह पैसा कहां से लाएंगे / माफिया खत्म करने के बावजूद भी महिलाओं को देने के लिए करोड़ों रुपए नहीं मिलेंगे, हालांकि अब सिद्धू भी उसी लाइन पर आ गए हैं /

केजरीवाल की मुफ्त घोषणाओं पर सिद्धू केजरीवाल को घेरते हुए कहते थे कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर 26 लाख नौकरी देंगे / इतनी नौकरियां देने के लिए 93 हजार करोड़ रुपए की जरूरत पड़ेगी / अगर पंजाब की 18 साल से अधिक उम्र की सभी महिलाओं को एक-एक हजार रुपए देने हों तो 12 हजार करोड़ रुपए की जरूरत होगी /