Coaching Institute, School, College को लेकर क्या कहा,
पंजाब में कोरोना के बिगड़ते हालात को देखते हुए प्रदेश सरकार ने आज रात से नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है / 15 जनवरी तक रात 10 से सुबह 5 बजे तक यह नाइट कर्फ्यू रहेगा / इसके लिए जालंधर जिला प्रशासन ने कमर कस ली है / जिला मजिस्ट्रेट घनश्याम थोरी ने कहा कि जिले में फैक्ट्रियों, निजी व सरकारी संस्थानों में काम करने वाले कर्मचारियों को छोड़ कर किसी को भी रात 10 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक बाहर निकलने पर पाबंदी रहेगी /
उन्होंने कहा कि आपातकाल में रात को सफर करने वालों, सामान ले जाने वालों को इसमें छूट रहेगी / बिना वजह बाहर घूमने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी / इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों, वर्किंग स्टेशनों पर सभी के लिए मास्क लगाना जरूरी किया गया है / प्रशासनिक अधिकारियों को आदेश दिए गए हैं वह खुद सभी जगह जाकर चेक करें और इसे सख्ती के साथ सुनिश्चित बनाएं /

उन्होंने कहा कि पुलिस और प्रशासन के अधिकारी चेकिंग के दौरान यह भी सुनिश्चित करेंगे कि जहां पर ज्यादा लोग हैं वहां पर सभी के बीच कम से कम छह फुट का फासला हो / सभी स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, शिक्षण-प्रशिक्षण संस्थानों को फिलहाल अगले आदेशों तक बंद किए जाने के आदेश भी जारी किए गए हैं /

सभी को हिदायतें दी गई हैं कि वह दोबारा फिर से ऑनलाइन क्लासेस शुरू करें / घनश्याम थोरी ने कहा कि सिर्फ मेडिकल कॉलेजों और नर्सिंग संस्थानों को खोले रखने की आज्ञा दी गई है / इनकी आपातकाल में सेवाएं भी ली जा सकती हैं / सभी प्रकार के बार, स्पा, पार्क, जू, रेस्तरां, माल, म्यूजियम, सिनेमा हॉल खुले तो रहेंगे, लेकिन इन्हें सख्त हिदायत दी गई है कि इनमें 50 प्रतिशत से ज्यादा लोगों की संख्या नहीं होनी चाहिए /
इनमें काम करने वाले स्टाफ के लिए प्रशासन ने सख्ती के साथ आदेश जारी किए हैं कि वह पूरी तरह से वैक्सीनेटेड होने चाहिए / स्टाफ को कोरोना से बचाव की दोनों डोज लगी हुई होनी चाहिए / इनके मौके पर आकर डबल डोज सर्टिफिकेट चेक भी किए जाएंगे /
जिला में सभी स्टेडियम, स्विमिंग पूल, जिम बंद रहेंगे / इनमें प्रैक्टिस करने की इजाजत उन्हीं को होगी जिन्होंने आगे राष्ट्रीय या फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने के लिए जाना है / खेल गतिविधियां तो होंगी, लेकिन इनमें किसी को भी दर्शक दीर्घा में बैठकर देखने की इजाजत नहीं होगी। एसी बसों को भी पचास प्रतिशत सवारियों को लेकर चलने की इजाजत होगी /



































