PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਸਮੈਸਟਰ ਚੌਥਾ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की B.P.E.S. I की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया, एलपीयू में पढ़ने वाले 58 भारतीय खिलाड़ी जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 में 15 खेलों में भारत क... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह एवं विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 का भव... पंजाब में कारोबारी ने फ्री iPhone के लिए 10 महिलाओं के नाम निकाला ड्रॉ, मिलेगा आईफोन-17 साबुन-शैम्पू-टूथपेस्ट वेज हो या नॉनवेज? केंद्र सरकार ने बदल दिए नियम, अब ऐसे होगा खुलासा GNA University ने “आभार 2026” – अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह का आयोजन कर शिक्षकों को किया सम्म... कुल्लू में हुआ बड़ा हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत, 1 की हालत नाजुक कनाडा में पढ़ाई पूरी कर चुके विद्यार्थियों के लिए उम्मीद की नई किरण बना RS Global CM ने किया बड़ा ऐलान, विधवाओं के बच्चों को 27 साल तक मिलेंगे 1000 रुपए प्रतिमाह

पटियाला में हुई हिंसा के बाद जिला प्रशासन ने उठाया बड़ा कदम, मास्टरमाइंड परवाना से पूछताछ की शुरू,

punjab ludhiana religious places security increased after patiala violence entry of kali mata mandir closed mastermind parwana questioned

PTB Big न्यूज़ पटियाला : बीती 29 अप्रैल को हुई पटियाला में हिंसा के मामले में धार्मिक स्थलाें की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं श्री काली माता मंदिर के चारों तरफ घटना के बाद से सुरक्षा बढ़ा दी गई थी, लेकिन मंगलवार को मंदिर के पिछले हिस्से की एंट्री पक्के तौर बैरिकेड लगाकर बंद कर दी है। अब इस रास्ते से अगले कुछ दिन कोई एंट्री नही होगी। यहां बड़े बैरिकेड लगाकर जंजीरों से लॉक किया जा रहा है।

इसके अलावा राजपुरा रोड हनुमान मंदिर और गुरुद्वारा श्री दुखनिवारण साहिब में पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी है। इस बीच पटियाला में हुई हिंसक घटना के मुख्य साजिशकर्ता दमदमी टक्साल जत्था राजपुरा के प्रमुख बरजिंदर सिंह परवाना की रविवार को गिरफ्तारी के बाद 4 दिन के रिमांड पर लेकर सीआइए स्टाफ पुलिस पूछताछ कर रही है।

खालिस्तान मुर्दाबाद मार्च निकाले जाने के विरोध में समर्थकों को पटियाला पहुंचने का आह्वान करने वाले परवाना पर विदेश में बैठे लोगों के इशारे पर हिंसक घटना को अंजाम देने के लगे आरोपों की जांच में अब तक पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा है। आइजी मुखविंदर सिंह छीना ने कहा कि ऐसी कोई भी बात सामने नहीं आई है कि इसमें विदेशी लोगों की साजिश हो। घटना को लेकर बारीकी से जांच की जा रही है और किसी भी आरोपित को बख्शा नहीं जाएगा।

हिंसक घटना के मामले में गिरफ्तार किए गए हरीश सिंगला व उनके साथी शंकर भारद्वाज को थाना कोतवाली पुलिस ने साेमवार काे रिमांड खत्म होने पर अदालत में पेश किया था। अदालत ने दोनों आरोपितों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।