PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

आईवी वल्र्ड स्कूल में छात्रों के लिए “रैट्रो ट्रीट ” का आयोजन,

Ivy World School celebrated “Retro Treat Day” in the Kindergarten wing

PTB News “शिक्षा” : आईवी वर्ल्ड स्कूल, जालंधर विद्यार्थियों के सर्वपक्षीय विकास के सदैव ही तत्पर रहा है।विद्यालय द्वारा विद्यार्थियों को हमेशा प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने और आतंरिक प्रतिभा व आत्मविश्वास में वृद्धि के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करवाता है। इसी श्रृंखला में विद्यालय का एक ओर प्रयास किया गया जिसके चलते छात्रों में परिधान कौशल को विकसित करने के लिए “रैट्रो ट्रीट” का आयोजन किया गया।

वस्त्रों का हमारे जीवन में विशेष महत्त्व है। वस्त्र हमें हमारी संस्कृति के साथ जोड़ने के साथ ­साथ हमारे व्यक्तित्व को भी निखारते हैं। सही वस्त्रों का चुनाव हमारे आत्मविश्वास में तो वृद्धि करता ही है साथ हमारे व्यक्तित्व के प्रभाव को भी दुगुना कर देता है।इस गतिविधि का उद्देश्य छात्रों में परिधान कौशल का विकास करना था जिसमें विदयार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और रैंप वॉक करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

श्रीमती एस.चौहान, प्रधानाचार्या आईवी वर्ल्ड स्कूल, जालंधर ने इस कार्य के लिए आइवियन्स द्वारा किए गए प्रयत्नों और उत्साह की खूब प्रशंसा की। वासल एजुकेशनल सोसाइटी के प्रधान के.के वासल, चेयरमैन संजीव वासल, उपाध्यक्ष श्रीमती ईना वासल , सी. ई.ओ राघव वासल तथा निर्देशिका श्रीमती अदिती वासल ने भी सभी छात्रों तथा शिक्षकों के प्रयत्नों की सराहना की ।

और कहा कि ऐसे अवसर विद्यार्थियों के आत्मविश्वास में वृद्धि करते हैं और भविष्य में भी उनकी उन्नति के विभिन्न द्वार खोलते हैं। अतः भविष्य में भी छात्रों के लिए इस प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया जाता रहेगा।