PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

अमेरिका के स्कूल हमले का शिकार हुए बच्चों को सेंट सोल्जर ने दी श्रद्धांजलि,

Tribute to Students who were killed in School attacked in America

PTB News “शिक्षा” : दक्षिण टैक्सास के एलीमेंट्री स्कूल में चली अंधाधुंध गोलीबारी में मारे गए 18 बच्चों, 1 अध्यापक और 2 वयस्कों को सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन्स के छात्रों द्वारा नम आँखों से श्रद्धांजलि दी गई। छात्रों हिमानी, प्रीती, हिमांशी, सोम्या, सेनाली, अनमोलदीप कौर, जैसमिन मल्होत्रा, जैस्मीन कौर, माधव, कृष, युव नरूला आदि ने पोस्टर्स/स्लोगन तैयार कर विश्व शांति के लिए प्रार्थना की।

इस दौरान छात्रों तथा स्टाफ ने इस दुखद हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन भी धारन कर हमले का शिकार हुए बच्चों तथा अन्यों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इसके अतिरिक्त छात्रों ने कही पर भी इस प्रकार का हमले ना होने के लिए कामना की।चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाईस चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा ने कहा कि स्कूलों को शिक्षा का मंदिर कहा जाता है वहाँ पर इस प्रकार के हमला बहुत दुःख की बात है।