PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पुलिस और सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, एक आतंकवादी को किया गिरफ्तार, चीनी हथियार भी किये बरामद,

jammu doda police along with security forces have arrested one terrorist jammu and kashmir PTB Big Breaking News

PTB Big न्यूज़ जम्मू कश्मीर : जम्मू-कश्मीर में 29 जून से बाबा अमरनाथ की वार्षिक यात्रा शुरू होने जा रही है। इसी के मद्देनजर प्रदेशभर में हाई अलर्ट घोषित है और सुरक्षा के कड़े इंतेजाम किए हुए हैं। इसी कड़ी में डोडा में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। डोडा पुलिस ने सुरक्षाबलों के साथ कोटी डोडा निवासी एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से एक चीनी पिस्तौल, दो मैगजीन, 14 कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने जिला डोडा के कोटी डोडा के रहने वाले एक स्थानीय आतंकी को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान फरीद अहमद के तौर पर हुई है। डोडा पुलिस टीम की तरफ से नाका लगाया गया था। इस दौरान टीम ने वहां से गुजर रहे एक युवक को तलाशी के लिए रोका। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से हथियार व अन्य सामान बरामद हुआ। आतंकी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

उधर, जम्मू संभाग के आरएसपुरा में बार्डर सिक्योरिटी फोर्स के जवानों ने सोमवार तड़के भारत की सीमा में एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया है। जानकारी के मुताबिक, बीएसएफ ने आरएसपुरा के बकरपुर सेक्टर में बीएसएफ के जवानों ने पाकिस्तान की तरफ से एक घुसपैठिए को देश की सीमा की ओर बढ़ते हुए देखा। उसे वहीं रुकने और वापस पाकिस्तान लौट जाने को कहा, लेकिन वह भारतीय क्षेत्र की तरफ लगातार आगे बढ़ता रहा।

जवानों ने खतरे को भांपते हुए उस पर फायरिंग कर दी, इससे घुसपैठिए की मौके पर ही मौत हो गई। वह काले रंग के कपड़ों में था। फिलहाल, सुरक्षाबलों को उसके पास कोई समाज्ञ्री बरामद नहीं हुई है। मामले में सुरक्षाबलों और पुलिस की जांच जारी है। इस बार कोरोना महामारी के चलते दो साल के बाद श्री अमरनाथ की यात्रा शुरू हो रही है। प्रदेश पुलिस के अलावा अर्धसैनिक बलों के करीब पचास हजार जवान विशेष रूप से तैनात किए गए हैं। सुरक्षाबल आतंकियों की हर साजिश को नाकाम बनाने के लिए अलर्ट हैं।