PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को भेजा गया आठ दिन के रिमांड पर, कड़ी सुरक्षा में हुई अमृतसर कोर्ट में किया गया पेश,

chandigarh gangster lawrence bishnoi produced amritsar court punjab police sidhu moosewala murder Punjab PTB Big News

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : सिद्धू मूसेवाला कत्ल कांड मामले में नामजद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को आज अमृतसर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे छह जुलाई तक रिमांड पर भेज दिया गया। अमृतसर के ACP पलविदंर सिंह ने यह जानकारी दी।

गैंगस्टर राणा कंधोवालिया हत्याकांड मामले में पूछताछ करने के लिए अमृतसर पुलिस गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को सोमवार-मंगलवार की मध्यरात्रि अमृतसर लेकर पहुंची थी। अमृतसर पुलिस मानसा से एक दिन के ट्रांजिट रिमांड पर बिश्नोई को लेकर आई थी, जिसे भारी सुरक्षा के बीच मंगलवार सुबह अदालत में पेश करने के बाद 8 दिनों के पुलिस रिमांड पर ले लिया गया है।

गैंगस्टर बिश्नोई को स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल में रखा गया है और यहीं से ही बुलेट प्रूफ गाड़ी से उसे अदालत में पेश करने के लिए ले जाया गया था। अमृतसर पुलिस को बिश्नोई से पूछताछ के दौरान कंधोवालिया हत्याकांड में बड़ी जानकारी मिल सकती है। बताया जा रहा है कि दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया को भी पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर अमृतसर लाकर दोनों को

(बिश्नोई और जग्गू) आमने-सामने बिठा कर पूछताछ कर सकती है। गैंगस्टर राणा कंधोवालिया की 3 अगस्त 2021 को अमृतसर के सर्कुलर रोड स्थित केडी अस्पताल में कुछ युवकों ने गोलियां मार कर हत्या कर दी थी। सोशल मीडियो पर पोस्ट डालकर कंधोवालिया की मौत की जिम्मेदारी जग्गू भगवानपुरिया ने ली थी।