PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जापान के पूर्व PM शिंजो आबे का हुआ निधन, भारत में एक दिन का राष्‍ट्रीय शोक घोषित

former japan pm shinzo abe dies assailant fired bullets during speech

PTB Sad News नई दिल्ली : जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की शुक्रवार को गोलियां लगने के कारण मौत हो गई है। उनको उस वक्त गोलियां लगी जब वह नारा प्रान्त में एक भीड़ को संबोधित कर रहे थे। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोली लगने के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया था। बताया जा रहा है कि गोली लगने के बाद उन्हें दिल का दौरा पड़ा था और जब अस्पताल ले जाया गया था तो वह कोमा में थे। उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की तमाम कोशिशें कीं, लेकिन बचाया नहीं जा सका।

शिंजो आबे पर हुई फायरिंग के बाद कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिससे पता चलता है कि यामागामी तस्तुया चुनावी सभा में पत्रकार के रूप में पहुंचा था। माना जा रहा है कि हमलावर यामागामी ने हथियार को छुपाने के लिए कैमरे का रूप दिया था, और गन पर काले रंग की पॉलिथिन लपेट रखी थी। बता दें, जापान में बंदूक हिंसा की घटनाएं दुर्लभ हैं। यह एक ऐसा देश है, जहां हैंडगन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर हुए हमले के बाद व्हाइट हाउस ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री आबे के खिलाफ हिंसक हमले के बारे में सुनकर हम स्तब्ध और दुखी हैं। हम रिपोर्ट की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं। हमारे विचार उनके परिवार और जापान के लोगों के साथ हैं। वहीं, शिंजो आबे के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है और भारत में एक दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है।