PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा CRPF केंद्र, जवान ने परिवार को बनाया बंधक, किये कई फायर,

Rajasthan jodhpur crpf center jodhpur trembled firing mentally ill jawan took family hostage panic spread PTB Big News

PTB Big न्यूज़ राजस्थान : राजस्थान के जोधपुर के कड़वड़ थाना इलाके में स्थित सीआरपीएफ का प्रशिक्षण केंद्र गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा / गोलियों की आवाज सुनने के बाद CRPF क्वाटर्स में अफरा-तफरी मच गई / यहां तैनात के एक जवान ने अपने परिवार सहित खुद को अपने क्वाटर में बंधक बना लिया / बाद में उसने अपनी क्वाटर की बालकनी में आकर एक के बाद एक कई फायर किये /

इससे वहां अफरातफरी का माहौल हो गया / सूचना पर जोधपुर पुलिस कमिश्नर रविदत्त गौड़ समेत कई आला अधिकारी वहां पहुंचे / बताया जा रहा है कि CRPF का यह जवान छुट्टी नहीं मिलने से खफा था / सोमवार सुबह तक उसने अपने क्वाटर का दरवाजा नहीं खोला था / पुलिस ने बताया कि CRPF का जवान नरेश जाट पाली जिले के राजोला गांव का रहने वाला है /

नरेश जाट गत तीन बरसों से CRPF प्रशिक्षण केन्द्र में पदस्थापित है / उसने पहले आसपास अपनी बालकनी से पहला हवाई फायर किया था / इससे CRPF केन्द्र के अंदर सनसनी फैल गई / घटना की सूचना पर केंद्र के अधिकारी वहां पहुंचे और उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना और न ही उसने अपने क्वाटर का दरवाजा खोला / जांच पड़ताल में सामने आया कि नरेश अपने साथ क्वाटर में 40 राउंड गोलियां लेकर गया था /

क्वाटर में उसकी पत्नी और बच्चे भी मौजूद थे, लेकिन वह थोड़ी-थोड़ी देर में बालकनी में आता और फायर करके वापस चला जाता / यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा / इस पर पुलिस को सूचना दी गई / घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अमला हरकत में आया / पुलिस कमिश्नर रविदत्त गौड़, डीसीपी डॉ अमृता दोहन और एसीपी राजेन्द्र दिवाकर सहित पुलिस के कई आला अधिकारी CRPF केंद्र पहुंच गए / मौके पर पहुंचे आला अधिकारियों ने भी उसे समझाने के प्रयास किये, लेकिन वह किसी को भी अपने नजदीक नहीं आने दे रहा था / देर रात तक वह आठ दस फायर कर चुका था /

पुलिस-प्रशासन के समझाने के जब सभी प्रयास विफल हो गये तो जवान के पिता और उसके कुछ खास मित्रों को समझाने के लिए मौके पर बुलाया गया, लेकिन वह फिर भी नहीं माना और नजदीक आने पर उन्हें भी जान से मार देने की धमकी देता रहा / पुलिस सूत्रों की मानें तो जवान नरेश जाट मानसिक रूप से परेशान है / कयास यह भी लगाया जा रहा है कि वह घटना के दौरान वह शराब के नशे में था / रात करीब दो बजे बाद उसने फायरिंग करना बंद कर दिया था / देर रात तक जवान से समझाने का दौर जारी रहा /