PTB News

Latest news
ट्रंप के ऐलान से शेयर बाजार में देखने को मिला भारी उछाल बिक्रम मजीठिया को लेकर कोर्ट ने सुनाया फैसला, थाने से समर्थक को छुड़ाने और दस्तावेज फाड़ने के लगे थे... जालंधर में हुआ भयानक सड़क हादसा, मां-बेटी की हुई मौके पर मौत पंजाब! जंडियाला गुरु में घर पर की तीन अज्ञात ने फायरिंग, लोगों में दहशत का माहौल, जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो...

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शामिल 19 साल के शार्पशूटर अंकित सेरसा और सचिन भिवानी को तिहाड़ जेल से लाई पंजाब पुलिस,

sidhu moosewala murder sharpshooter ankit sersa investigation punjab police

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में 19 साल के शार्प शूटर अंकित सेरसा और उसके साथी सचिन भिवानी को पुलिस पंजाब ले आई है। दोनों हरियाणा के रहने वाले हैं। इन दोनों को आज मानसा कोर्ट में पेश किया जाएगा। अंकित सेरसा ने मूसेवाला को गोलियां मारी थी। वहीं सचिन चौधरी उर्फ सचिन भिवानी ने उनके भागने में मदद की थी।

दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने इन्हें गिरफ्तार किया था। जिसके बाद तिहाड़ जेल भेजा गया तो पंजाब पुलिस ने इन्हें प्रोडक्शन वारंट लिया। पंजाब पुलिस ने सेरसा और सचिन के लिए सवालों की लिस्ट तैयार रखी है। उनसे पूछा जाएगा कि मूसेवाला हत्याकांड की साजिश किसने रची?। उन्हें गोली मारने और मदद के लिए किसने कहा?। मूसेवाला के कत्ल की असली वजह क्या है?

अंकित सेरसा की उम्र महज 19 साल है। मूसेवाला का कत्ल उसका पहला मर्डर था। उसने 6 महीने पहले ही लॉरेंस गैंग जॉइन की थी। हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले अंकित ने राजस्थान में 2 वारदातें की। जिसके बाद वह मोनू डागर से मिला। डागर ने उसे लॉरेंस के भाई अनमोल से मिलाया। फिर वह लॉरेंस गैंग का गुर्गा बन गया। अंकित सेरसा ने ही मूसेवाला को सबसे करीब जाकर गोलियां मारी थी। उसने दोनों हाथ में पिस्टल पकड़ रखी थी।

पंजाब पुलिस इस मामले में शार्प शूटर प्रियवर्त फौजी और कशिश उर्फ कुलदीप को प्रोडक्शन वारंट पर ला चुकी है। इनका भी दूसरी बार रिमांड लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस को इतना जरूर पता चला कि मूसेवाला के कत्ल करने के लिए 1 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। जिसमें से 5-5 लाख रुपए शार्पशूटर्स और बाकी मददगारों को मिले। पुलिस को अब शार्पशूटर जगरूप रूपा, मनु कुस्सा और दीपक मुंडी की तलाश है।

Latest News