PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : दिल्ली के अलीपुर के निर्माणाधीन गोदाम की दीवार गिरने की घटना सामने आई है। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। दिल्ली पुलिस के साथ फायर ब्रिगेड भी मौके पर है। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है।
बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त 20 से 25 मजदूर गोदाम में काम कर रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अभी तक 10 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। घायल लोगों को इलाज के लिए राजा हरीश चंद्र हॉस्पिटल ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि शिकायत मिलने के बावजूद डीएम व एसडीएम कार्यालय अवैध गोदामों के निर्माण को नहीं रोक रहा था।








































