PTB News

Latest news
Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल 2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर...

इस IELTS और इमिग्रेशन सेंटर का मालिक ‘मक्खी’ कोड से चलता था गिरोह, तीन को किया गिरफ्तार, IDP के कर्मचारियों की मिलीभगत आई सामने,

punjab ludhiana ielts pass racket arrested ludhiana IDP Education IELTS

PTB Big न्यूज़ लुधियाना : पंजाब के शहर लुधियाना में मंगलवार को पुलिस ने IELTS पास करवाने वाले रैकेट का भंडाफोड़ किया है। आरोपी IELTS पास करवाने के लिए उम्मीदवारों से 2 से 3 लाख रुपए लेते थे। साहनेवाल पुलिस के अनुसार एक IELTS केंद्र का मालिक ही इस रैकेट का संचालन कर रहा था। बताया जा रहा है कि सेंटर का मालिक उम्मीदवारों को पैसे के लिए परीक्षा हॉल में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण मुहैया करवा देता था और IELTS परीक्षा को हल करवा देता था।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 12 इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस को संदेह है कि इस कंपनी के कई अन्य कर्मचारी भी इस अपराध में शामिल है। पुलिस को यह भी संदेह है कि हाल ही में हुए टेस्टों में भी आरोपी ने उम्मीदवारों की मदद की थी। पुलिस के मुताबिक, अगर टेस्ट में 6 या इससे ज्यादा बैंड मिलते हैं तो आरोपी हर उम्मीदवार से 2 लाख से 3 लाख रुपए वसूल करता था। आरोपी ने शनिवार को खन्ना में आयोजित IELTS परीक्षा में भी कुछ उम्मीदवारों की मदद भी की थी।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोगा के ग्राम रोड निवासी दिलबाग सिंह, मोगा के ग्राम संगतपुरा निवासी हरसंगत सिंह और जसप्रीत सिंह के रूप में हुई है। श्री मुक्तसर साहिब का निवासी मुख्य सरगना गुरभेज सिंह की गिरफ्तारी अभी बाकी है। गुरभेज सिंह श्री मुक्तसर साहिब में मास्टर्स IELTS और इमिग्रेशन सेंटर चलाते हैं। ADCP सिटी 2 सुहैल कासिम मीर ने कहा कि साहनेवाल पुलिस ने एक गुप्त सूचना के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया और 5 इलेक्ट्रॉनिक सिम डिवाइस, 7 ईयर ब्लूटूथ डिवाइस, 5 मोबाइल फोन, एक मारुति सुजुकी स्विफ्ट कार, एक मारुति सुजुकी स्विफ्ट कार बरामद की।

पुलिस को बब्बलप्रीत सिंह नाम के एक व्यक्ति के पासपोर्ट की रंगीन फोटोकॉपी आरोपियों से मिली है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या बबलप्रीत शनिवार को हुई परीक्षा में शामिल हुआ था। थाना साहनेवाल के एसएचओ इंस्पेक्टर अमनदीप बराड़ ने बताया कि गुरभेज सिंह उम्मीदवारों को उनकी कोड भाषा में ईयर ब्लूटूथ डिवाइस, ‘मक्खी’ प्रदान करवा देता था। जांच में सामने आ रहा है कि IDP अंतरराष्ट्रीय कंपनी के कर्मचारियों की भी कही न कही मिलीभगत सामने आ रही है। कर्मचारी हॉल के अंदर इलेक्ट्रॉनिक सिम डिवाइस भेजने का काम करवाते थे। वे उपकरणों को बेंचों के नीचे चिपका देते थे।

गुरभेज सिंह और उनके सहयोगी केंद्र के बाहर बैठकर परीक्षा हल करते थे। आरोपी ने कबूल किया कि उन्होंने लुधियाना, खन्ना, अमृतसर, गुरदासपुर, कपूरथला और मोगा में परीक्षा को हल करने में उम्मीदवारों की मदद की थी। उन्होंने विभिन्न विभागों में सरकारी नौकरियों के लिए सरकार द्वारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं और अन्य परीक्षाओं में प्रश्न पत्रों को हल करने में भी उम्मीदवारों की मदद की है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ साहनेवाल थाने में आईपीसी की धारा 420, 120-बी, धारा 66 और 66डी के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में और गिरफ्तारी की उम्मीद है।

Latest News