PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

वकील विनोद घई की एडवोकेट जनरल के तौर पर नियुक्ति से पहले ही उठने लगे सवाल, जाने बड़ी वजह,

akali dal samyukt condemns decision appoint dera chief lawyer vinod ghai new advocate general Chandigarh Punjab

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के अध्यक्ष सुखदेव सिंह ढींडसा के राजनीतिक सलाहकार और पार्टी प्रवक्ता दविंदर सिंह सोढ़ी ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम के मामलों की पैरवी कर रहे वरिष्ठ एडवोकेट विनोद घई की नए एडवोकेट जनरल के तौर पर नियुक्ति की कड़ी निंदा की है। सोढ़ी ने कहा कि मिली जानकारी से पता चला है कि एडवोकेट जनरल अनमोल रतन सिद्धू के इस्तीफे के बाद पंजाब सरकार द्वारा आपराधिक मामलों के विशेषज्ञ माने जाने वाले एडवोकेट विनोद घई को पंजाब का एडवोकेट जनरल नियुक्त किया जा रहा है।

सोढ़ी ने कहा कि विनोद घई वही वकील हैं जिन्होंने बेअदबी की घटनाओं के आरोपी डेरा प्रमुख के सभी मुकदमे लड़े हैं। सोढ़ी ने कहा कि डेरा प्रमुख शुरू से ही सिख विरोधी गतिविधियां करते रहे हैं और इन गतिविधियों के कारण हमेशा से ही सिखों के दिल टूटते रहे हैं और ऐसे में राम रहीम के वकील को पंजाब का नया एडवोकेट जनरल नियुक्त करना पंजाब सरकार का निंदनीय कृत्य बेहद ही शर्मनाक बात है।

उन्होंने कहा कि सिख समुदाय एक ऐसे वकील से न्याय की उम्मीद कर सकता है जो डेरा प्रमुख का वकील रहा हो। सोढ़ी ने कहा कि बेअदबी के मामलों में पंजाब सरकार न्याय के नाम पर सिख समुदाय को समय देने की मांग कर रही है, लेकिन अब विनोद घई के महाधिवक्ता बनने के बाद वे कोर्ट में सरकार का पक्ष कैसे पेश कर सकते हैं। इसके अलावा विनोद घई कांग्रेस के भ्रष्ट मंत्रियों के वकील भी रह चुके हैं। सोढ़ी ने मांग की है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान विनोद घई को महाधिवक्ता नियुक्त करने का फैसला तुरंत वापस लें।

Latest News