PTB News

Latest news
जालंधर : PAP मुख्यालय में मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस, DGP गौरव यादव ने पुलिस शहीदों को दी भावपूर्ण ... CM मान का कटा दिल्ली एयरपोर्ट पर 50,000 रूपये का चालान, 3 घंटे रोका Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में हुआ बड़ा खुलासा, शूटरों के निशाने पर थे कई दिग्गज एक्टर LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ...

जालंधर के चिट्टी गांव में हुए कत्ल मामले को लेकर पंजाब पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 2 आरोपियों किये गिरफ्तार,

jalandhar police got success murder case chitti village lambada area arrested 2 accused Punjab

PTB City न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : जालंधर में आए दिन कत्ल, लूटपाट की वारदातें बढ़ती जा रही हैं। जिसके कारण शहर वासियों में डर का माहौल पैदा हो गया है। वहीं कुछ दिन पूर्व लांबड़ा क्षेत्र के गांव चिट्टी में हुई हत्या के मामले को जालंधर ग्रामीण पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

जालंधर के एसपी ग्रामीण ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि 25 जुलाई को जालंधर के लांबड़ा थाना क्षेत्र के चिट्टी गांव के पूर्व सरपंच ने पुलिस को सूचना दी थी कि वह मॉर्निंग वॉक कर रहे थे तभी अचानक सड़क किनारे एक शव देखा गया। पुलिस ने इस घटना को ट्रेस करना शुरू किया।

पुलिस को शव और इलाके की सीसीटीवी बरामदी और शराब की बोतल के फिंगरप्रिंट से पता चला कि मृतक का नाम विशाल कुमार है, जो अवतार नगर, जालंधर का निवासी है। एसपी ने आगे बताया कि इस मामले में पुलिस ने हत्या के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें से मनोज शर्मा जालंधर के अवतार नगर का रहने वाला है जबकि दूसरा मोनू बस्ती बावा खेल का रहने वाला है।

पुलिस द्वारा इन दोनों की गिरफ्तारी के बाद पता पूछताछ में पता लगा कि मृतक मनोज वर्मा की पत्नी के साथ छेड़छाड़ करता था और मना करने पर भी वह नहीं माना। जिसके बाद मनोज और मोनू ने मिलकर उनकी हत्या कर दी। यहां यह भी स्पष्ट किया गया है कि हत्या के बाद मृतक विशाल के शव को गांव चिट्टी के पास फेंक दिया गया था। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करेंगे।

आपको बता दें कि जालंधर के लांबड़ा गांव से सटे चिट्टी गांव में नहर से एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। इस संबंधी अधिक जानकारी देते हुए लांबड़ा थानाध्यक्ष अमन सैनी ने बताया था कि उन्हें सूचना मिली थी कि चिट्टी गांव की नहर के पास खून से लथपथ शव पड़ा है। जब हम यहां पहुंचे तो जांच शुरू की। शव को देखकर ऐसा लगता है कि किसी ने उसे मारकर इसी जगह फेंक दिया।

Latest News