PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

जालंधर में हुई अजब गजब चोरी की वारदात, चोरों ने पहले टेका मंदिर में माथा और चुरा ले गए दो मोटरसाइकिल, Video Viral,

Jalandhar thieves first took the head of the temple and stole two motorcycles Near Sodal Mandir Video Viral

PTB Shocking न्यूज़ जालंधर : जालंधर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां के अधीन पड़ते सोढल मंदिर के सामने स्थित बॉबी विजन स्टूडियो के बाहर खड़ी दो मोटरसाइकिल को रात के अंधेरे में करीब 2:00 बजे अज्ञात युवक चुरा ले गए। रात के अंधेरे में हुई इस वारदात के बाद पुलिस प्रशासन के ऊपर सवाल खड़े हो रहे हैं, आखिर रात के समय लगाए गए नाकों और पुलिस की जुला टीम के गश्त के बावजूद भी ऐसी वारदातें जालंधर में क्यों हो रही हैं।

इस मामले में अधिक जानकारी देते हुए बॉबी विजन स्टूडियो के मालिक मनोज कुमार महाजन ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वह बीती रात शादी समारोह में अपने दुकान के वर्करों के साथ गए हुए थे। इस दौरान वह अपने वर्करों की दो मोटरसाइकिल को दुकान के सामने ही पहले की तरह रखे गए हुए थे, लेकिन जब वह रात 2:30 बजे के करीब दुकान पर पहुंचे तो वह यह देखकर हैरान रह गए कि दोनों ही बाइक वहां पर मौजूद नहीं थी,

जिसके बाद उन्होंने सुबह होते ही आसपास की दुकानों में लगे CCTV फुटेज को जब खंगाला तो पता चला कि उनकी दोनों बाइकों को रात के करीब 2:00 बजे के आसपास कुछ अज्ञात युवक उठा ले गए हैरानी की बात तो यह है कि जिन युवकों ने यह बाइक उठाई उन्होंने चोरी की वारदात को अंजाम देने से पहले सोढल मंदिर के बाहर माथा टेका और उसके बाद इस वारदात को अंजाम दिया और मौके से भागने में कामयाब हो गए।

थाना नंबर 8 की पुलिस को दी गई शिकायत के बाद मौके पर इस मामले की जांच करने पहुंचे दिलबाग सिंह ने बताया कि बॉबी विजन फोटोग्राफर के मालिक मनोज कुमार महाजन ने हमें लिखित शिकायत दे दी है और अब आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है ताकि आरोपियों का सुराग मिल सके और दोनों मोटरसाइकिल जल्द से जल्द बरामद किए जा सके।

Latest News