PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार,

sword arrest hangs imran khan pti warns protests across country

PTB Big न्यूज़ इस्लामाबाद : पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) नेताओं ने पार्टी प्रमुख एवं पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की संभावित गिरफ्तारी के मद्देनजर देश भर में विरोध प्रदर्शन किये जाने की चेतावनी दी है।

पाकिस्तान के समाचारपत्र डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक पीटीआई कार्यकर्ताओं ने यह कहते हुए चेतावनी दी है कि उनके नेता एक ‘रेड लाइन’ होंगे। इस बीच तेजी से ट्रेंड हुए ट्विटर पोस्ट ने भी लोगों का ध्यान आकृष्ट किया जिसे कहा गया, “इमरान खान हमारी रेड लाइन।”

रिपोर्ट में कहा गया है कि पीटीआई नेताओं ने लोगों से अपने-अपने शहरों में विभिन्न स्थानों पर जुटने के लिए कहा। पार्टी के नेता हम्माद अजहर ने लाहौर के लिबर्टी चौक तथा फारुख हबीब ने फैसलाबाद के समंदरी रोड पर इकट्ठा होने का आह्वान किया है। वहीं अली अमीन गंडापुर ने इस्लामाबाद पर कब्जा करने की धमकी देते हुए पुलिस को राजनीतिक युद्ध का हिस्सा नहीं बनने की चेतावनी दी।

उन्होंने कहा कि अगर इमरान खान को गिरफ्तार किया जाता है तो हम इस्लामाबाद पर कब्जा कर लेंगे।पुलिस को मेरा संदेश यह है कि वे अब इस राजनीतिक युद्ध का हिस्सा न बनें। उल्लेखनीय है कि खान के खिलाफ शनिवार को उनकी इस्लामाबाद रैली में न्यायपालिका, पुलिस और अन्य राज्य संस्थानों को धमकी देने के आरोप में रविवार को आतंकवादी मामला दर्ज किया गया है।

Latest News