PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

इस सुंदरी ने RSS नेता को अपने जाल में फंसाया तो महिला को किया पुलिस ने गिरफ्तार,

woman arrested trapping rss leader honey trap Karnataka

PTB Big न्यूज़ मांड्या : कर्नाटक पुलिस ने राज्य के मांड्या जिले में एक आरएसएस नेता को कथित रूप से हनी ट्रैप में फंसाने और उनसे मोटी रकम वसूलने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। सामाजिक और मानवाधिकार कार्यकर्ता सलमा बानो को आरएसएस नेता निद्दोदी जगन्नाथ शेट्टी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, शेट्टी की दक्षिण कन्नड़ जिले में श्रीनिधि गोल्ड ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। वह प्रभावशाली राजनेता हैं।

आरोप के मुताबिक, सलमा बानो ने अपने गिरोह के साथ मिलकर शेट्टी से 50 लाख रुपये की जबरन वसूली की। साथ ही और पैसे की मांग कर रही थी। शेट्टी ने पुलिस से संपर्क किया, जिसके बाद पुलिस ने अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इसी साल 26 फरवरी को, शेट्टी को एक वाहन में मांड्या से मैसूरु के लिए लिफ्ट की पेशकश की गई। वाहन में पहले से ही चार व्यक्ति थे। वो उन्हें मैसूर के एक होटल में ले गए।

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उनकी एक महिला के साथ तस्वीरें खींच लीं और वीडियो भी बना लिया। वीडियो वायरल नहीं करने पर आरोपी ने उनसे मौके पर ही 4 करोड़ रुपये की मांग की। शेट्टी ने उन्हें 50 लाख रुपये का भुगतान किया और मामला सुलझा लिया। लेकिन आरोपी उनसे अधिक पैसे की मांग करते रहे, जिससे परेशान होकर वह पुलिस के पास मदद के लिए पहुंचे।

Latest News