PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

अमृतपाल सिंह को लेकर हुआ एक और बड़ा खुलासा, उत्तराखंड और नेपाल की सीमा से सटे एक गुरुद्वारे को लेकर,

uttar pradesh amritpal singh up connection came fore Regarding a gurudwara adjacent to the border of Uttarakhand and Nepal

PTB Big न्यूज़ यूपी : खालिस्तानी समर्थक और “वारिस पंजाब दे” चीफ अमृतपाल सिंह इन दिनों सुर्खियों में है। पंजाब पुलिस जगह-जगह अमृतपाल सिंह की तलाश कर रही है। इस बीच अमृतपाल सिंह का यूपी कनेक्शन सामने आया है। बताया जा रहा है कि अमृतपाल सिंह ने जिस स्कॉर्पियो कार का इस्तेमाल भागने के लिए किया था, उसका मालिक उत्तराखंड और नेपाल की सीमा से सटे पीलीभीत के एक गुरुद्वारे का निकला है।

बताया जा रहा है कि बुधवार को इस कार को पंजाब में चिन्हित किया गया और उसके मालिक का पता लगाया गया। फगवाड़ा से स्कॉर्पियो को छोड़कर अमृतपाल इनोवा कार से फरार हो गया। जिस स्कॉर्पियो का इस्तेमाल अमृतपाल सिंह ने किया था, उसका नंबर UK 06 AR 1313 है। हालांकि अमृतपाल सिंह तक स्कॉर्पियो कैसे पहुंचा, उसकी अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

इतना ही नहीं जिस गुरुद्वारे के ग्रंथी की स्कॉर्पियो है, उसके मालिक ने एक बयान दिया है। जिसकी स्कॉर्पियो है वह बड़े पुरा गुरुद्वारा के मुख्य ग्रंथी मोहन सिंह हैं। मोहन सिंह ने कहा कि यह गाड़ी पिछले 5-6 महीने से डेरे पर थी। वहां पर जो सेवादार थे, वही उसकी रखवाली करते थे। उन्होंने बस इतना कहा था कि वह पंजाब जा रहे हैं।

बाकी उसके बाद उन्होंने कुछ नहीं बताया और उनका फोन भी नहीं लगा। हमारे पास 20-25 गाड़ियां और हैं और डेरे में गाड़ियां जाती रहती है, जहां पर जिस तरीके की जरूरत होती है। सब गाड़ियां हमारे नाम हैं। गाड़ियों का इस्तेमाल सामान लाने-ले जाने के लिए किया जाता है। पुलिस ने कहा है कि ग्रंथि से अभी तक मुलाकात नहीं हो पाई है। लेकिन जानकारी जुटाई जा रही है कि गाड़ी यहां से वहां कैसे पहुंची?

Latest News