PTB News

Latest news
अनिल चोपड़ा — एक नाम, एक सोच और एक महान मार्गदर्शक आम आदमी पार्टी को लगा बड़ा झटका, AAP के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने BJP में शामिल होना का किया ऐलान, 23 वर्षों की गौरवशाली यात्रा में ब्रिटिश ओलिविया स्कूल ने विश्व को दिए 2 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, स्था... पी सी एम एस कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने एम एस सी फैशन डिजाइनिंग सेमेस्टर-I के नतीजों में शानदार प्रदर... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਅੰਤਰ ਕਾਲਜ ਮੁਕਾਬਲੇ, ਟੈਲੇਂਟ ਕਾਰਨੀਵਲ, ਵਿੱਚ ਕੀਤਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ आईवी वर्ल्ड स्कूल में विश्व पुस्तक दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, प्रेसिजन एंड प्वाइज़: इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब लोहारां में इंटर-स्कूल शूटिंग चैंपियनशिप 2026 का ... एच.एम.वी. ने डायमंड नाइट 2026 का आयोजन पूरे उत्साह के साथ किया, पंजाब : माचिस से खेलते-खेलते आग की चपेट में आई 3 साल की बच्ची, झुलसी, तड़पती रही 6 घंटे, पंजाब से बड़ी ख़बर! 2 दिन के पुलिस रिमांड पर सांसद अमृतपाल सिंह, हुई पेशी,

जालंधर में बीजेपी के “बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन” में पहुंचे भारी संख्या में नेता व कार्यकर्ता, विशाल जमावड़े से दूसरी पार्टियों में डर का माहौल : मनोरंजन कालिया

large number of leaders and workers arrived at BJP Booth Workers Conference in Jalandhar the huge crowd created an atmosphere of fear in other parties Entertainment Kalia

PTB Big Political न्यूज़ जालंधर : भाजपा केंद्रीय विधान सभा क्षेत्र द्वारा अमर पैलेस, तलहन रोड, ढिलवां में “बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन” का आयोजन किया। जालंधर संसदीय उपचुनाव प्रभारी व पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश डा. मोहिंदर सिंह, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व पूर्व मंत्री पंजाब मनोरंजन कालिया, भा.ज.पा. प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व मंत्री पंजाब श्री राज कुमार वेरका, भा.ज.पा. राज्य महासचिव श्री राजेश बाघा, पूर्व मंत्री पंजाब श्री तीक्षण सूद, प्रभारी केंद्रीय निर्वाचन क्षेत्र, पूर्व एम.एल.ए. एस सरबजीत सिंह मक्कड़, भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा, भा.ज.पा. महिला मोर्चा जालंधर अध्यक्ष श्रीमती मीनू शर्मा और अन्य वरिष्ठ भा.ज.पा. नेता मौजूद रहे।

पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश और जालंधर संसदीय उपचुनाव के प्रभारी डॉ मोहिंदर सिंह ने कहा कि भारत ने हर क्षेत्र व् समाज के हर क्षेत्र में, प्रधानमंत्री श्री नरेंदेरा मोदी के नेतृत्व में औद्योगिक विकास हुआ है। भारत के प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह देश में विकास को नई दिशा देने का हर संभव प्रयास कर रहे है । श्री सिंह ने कहा कि भले ही कोविड-19 महामारी के दौरान भारत ने सफलतापूर्वक स्थिति का सामना किया और यह प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लिए सौभाग्य की बात है कि उन्होंने हर भारतीय को मुफ्त टीकाकरण का आदेश दिया, मेक इन इंडिया श्री मोदी का दृष्टिकोण है और इसके साथ भारत अन्य देशों को अपना निर्यात बढ़ाने में सफल रहा है। श्री सिंह ने कहा कि जहां भी भाजपा ने राज्य सरकारें बनाई है वहां की जनता उन्हें दुबारा दोहरा रही है,

यह केंद्र सरकार द्वारा लागू की गई नीतियों, कार्यक्रमों की सफलता का स्पष्ट संकेत है। उन्होंने कहा कि भारत में वंदे भारत जैसी तेज रफ़्तार ट्रेन चली है। उन्होंने कहा कि भारत ने जनता की यात्रा के समय को कम करते हुए एक्सप्रेस हाईवे के निर्माण में सफलतापूर्वक क्रांति का मार्ग प्रशस्त किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि जालंधर के लोग भाजपा को वोट देंगे। भाजपा का उम्मीदवार इस बार पहली बार सीट जीतकर इतिहास बनाएगा और आने वाले वर्षों में पंजाब के क्रांतिकारी बुनियादी ढांचे के विकास की दिशा में मार्ग प्रशस्त होगा । उन्होंने पार्टी कैडर से अपील की कि वे मोदी सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों को अपने क्षेत्रों में जान संपर्क के माद्यम से घर-घर तक पहुंचाएं ताकि वे भाजपा के उमीदवार को वोट दें।

भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य और पंजाब के पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया ने कहा कि वह सदैव समाज की सेवा के लिए चौबीसों घंटे उपलब्ध रहते है। उन्होंने कहा कि जब आपने मुझे सत्ता दी, तो मैंने इस जालंधर केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं का यह विशाल जमावड़ा दूसरी पार्टियों के लिए स्पष्ट संदेश है कि लोगों को मोदी सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों में विश्वास है और इस बार भाजपा का उमीद्वार ही जीतेगा।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राज कुमार वेरका ने कहा कि इस बार भा.ज.पा. जालंधर संसदीय उपचुनाव जीतकर निश्चित रूप से इतिहास रचेगी। पूर्व मंत्री पंजाब श्री तीक्षण सूद ने कहा कि भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं को परेरित किया जा रहा है। भाजपा प्रदेश महासचिव राजेश बाघा ने कहा कि “नया पंजाब” बनाने के लिए हमें भाजपा की जीत सुनिश्चित करनी चाहिए। श्री सुशील शर्मा, जिलाध्यक्ष भा.ज.पा. ने कहा कि भाजपा जालंधर संसदीय उपचुनाव में पहली बार अपने उम्मीदवार की जीत दर्ज करने के लिए कार्यकर्ता पूरे जोर शोर से लगे हुए हैं।

स हरिंदर सिंह कहलों ने पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रेरित करने वाले इस समारोह की सफलता के लिए सभी मंडल अध्यक्षों, महासचिवों और उनकी टीमों को धन्यवाद दिया। अन्य उपस्थित थे बी.जे.पी. राज्य कार्यकारिणी सदस्य श्री रजत महेंद्रू, श्री अमित अरोड़ा, श्री अरुण शर्मा, राजीव वालिया, आशीष चोपड़ा, बलजीत सिंह प्रिंस, शिवम् शर्मा, सुबाष डल्होत्रा, जसबीर सिंह जज, अंशुल महाजन, अभी सिक्का, शाम शर्मा, पुनीत शर्मा, डॉ. रखेजा, अंजू प्रभाकर, जस कौर, मनजिंदर सिंह डिंपल, डिप्ला जी, बलविंदर शंटी, किरण जगोता, संदीप, रेनू सरना, विक्रम वर्मा, प्रदीप कपानिया, अमृतपाल संघा, आशु ढल्ल, मीता, राजीव सचदेवा, राजन कालिया, तजिंदर सिंह योगी शर्मा, चिराग, वरिंदर बिट्टा, राम लुभाया, अरुण खुराना, हितेश सेयल, मंजू कंडा, भगवंत प्रभाकर, मनोज अग्गरवाल, हैप्पी कालिया, जवाहर सूद, मदन, अशोक कुमार, और अन्य वरिष्ठ भाजपा नेता मौजूद थे।

Latest News

Latest News