PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा के बेटे पर लगे गंभीर आरोप, जाने पूरा मामला,

chandigarh-attempt-kidnap-pu-student-chandigarh-punjab-university-sukhjinder-singh-randhawa-ex-deputy-cm-chandigarh

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : चंडीगढ़ के सेक्टर-17 से पंजाब यूनिवर्सिटी के एक छात्र को मारपीट कर अगवा करने की कोशिश की गई। पीड़ित के सिर में चोट लगी है। शोर मचाने पर आरोपी उसे सेक्टर-17 थाने ले गए। वहां पुलिस ने पहले पीड़ित का उपचार कराया, फिर उसे थाने में ही बिठा लिया। देर रात उसे पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया।

पीड़ित छात्र नरवीर सिंह ने बताया कि वह पंजाब यूनिवर्सिटी में लॉ कर रहा है। बुधवार देर शाम सेक्टर-17 में खाना खाने आया था। इस दौरान पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा का बेटा उदयवीर सिंह कुछ गनमैनों के साथ वहां पर पहुंच गया। सभी ने नशा किया हुआ था, लेकिन आते ही वे उसे पीटने लगे। नरवीर के अनुसार, इस बीच उसने मौका मिलते ही अपने दोस्त मीत को फोन कर के बुला लिया, लेकिन आरोपी उसे गन पॉइंट पर लेकर गाड़ी में बैठाने लगे।

गाड़ी में बैठने के बाद लोगों को देखकर उसने शोर मचाया, तो आरोपी उसे सेक्टर-17 पुलिस स्टेशन ले गए। इस दौरान की गई मारपीट में सिर में चोट भी लगी। दूसरी ओर, नरवीर के दोस्त मीत ने बताया कि नरवीर सिंह और उदयवीर रंधावा के बीच में पुरानी रंजिश है, जो काफी दिनों से चली आ रही है। पहले भी दोनों के बीच में कई बार लड़ाई हो चुकी है, लेकिन आज तक रंजिश के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Latest News