PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

जालंधर DAV कॉलेज में MBA के छात्र की दर्दनाक हादसे में हुई मौत, हिमाचल प्रदेश के दमकल कर्मी का था इकलौता बेटा,

mba-student-died-in-a-painful-accident-at-jalandhar-dav-college-punjab-khanna-father-is-fire-fighter-in-himachal-pradesh

PTB Big Sad न्यूज़ जालंधर / खन्ना : खन्ना में नेशनल हाईवे पर मंडियाला कलां के पास ओवरब्रिज के ऊपर एक सड़क हादसे में बुलेट सवार युवक की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी टक्कर चालक मौके से फरार हो गया था। मृतक की पहचान सुमित ठाकुर (23) निवासी समैला जिला मंडी (हिमाचल प्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना में युवक के सिर पर गंभीर चोट आई थी। जिसके चलते उसकी मौत हो गई।

सुमित के परिवार वाले हिमाचल प्रदेश से खन्ना पहुंच गए थे और पुलिस के पास बयान दर्ज करवाते हुए कार्रवाई शुरू कराई गई। सुमित ठाकुर जालंधर के डीएवी में एमबीए का छात्र था। वह अपने बुलेट पर खन्ना से जालंधर की तरफ जा रहा था। इलाज के लिए उसे लुधियाना के निजी अस्पताल में ले जाया गया था। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। कोट पुलिस चौकी प्रभारी सुखविंदरपाल सिंह ने कहा- पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। वहीं हिट करने वाले वाहन का पता लगाने के लिए सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।

सुमित ठाकुर को सेना में भर्ती होकर देश सेवा का शौक था। इस लिए बीकाम, वेटेनरी कोर्स करने के बाद भी कहीं पर नौकरी नहीं की। एमबीए के साथ साथ सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा था। बीएसएफ का टेस्ट देना था। कुछ समय पहले भारतीय सेना में सिलेक्शन हो गई थी। लेकिन फिजिकल टेस्ट में पास नहीं हुआ था। यह टेस्ट भी दोबारा होना था। इसी दौरान वह हादसे का शिकार हो गया। सुमित के पिता करतार सिंह ठाकुर हिमाचल प्रदेश में फायर बिग्रेड कर्मी हैं। 2 साल पहले सुमित के बड़े भाई की मौत हो गई थी।

Latest News