PTB News

Latest news
जालंधर : PAP मुख्यालय में मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस, DGP गौरव यादव ने पुलिस शहीदों को दी भावपूर्ण ... CM मान का कटा दिल्ली एयरपोर्ट पर 50,000 रूपये का चालान, 3 घंटे रोका Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में हुआ बड़ा खुलासा, शूटरों के निशाने पर थे कई दिग्गज एक्टर LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ...

नेशनल हाईवे पर सुबह-सुबह हुई बड़ी वारदात, गनपॉइंट पर कारोबारी से कार-कैश लूटकर लुटेरे हुए फरार, मारी गोली,

haryana-karnal-car-shot-and-looted-national-highway-near-kutel-karnal-miscreants-had-taken-lift-from-iti-chowk-big-crime-news

PTB Big न्यूज़ करनाल : हरियाणा में 2 हथियारबंद बदमाशों ने दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर करनाल के स्पेयर पार्ट्स कारोबारी को गोली मारकर कार लूट ली। बदमाश कार में रखा करीब 3 लाख का कैश भी ले गए। यह वारदात नेशनल हाईवे-44 पर करनाल के गांव कुटेल के पास हुई। वारदात करने वाले दोनों बदमाश लिफ्ट लेकर कार में सवार हुए थे। कारोबारी नौकर के साथ सामान खरीदने दिल्ली जा रहा था।

.

गनपॉइंट पर कार लूट का पता चलते ही मधुबन पुलिस वहां पहुंची। जिसके बाद पैर में गोली लगने से घायल कारोबारी को इलाज के लिए राहगीरों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर ड्राइवर के बताए बदमाशों के हुलिए और CCTV कैमरे खंगालकर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

.

पुलिस के मुताबिक करनाल के चौधरी कॉलोनी के रहने वाले संजय गाबा स्पेयर पार्ट के कारोबारी हैं। वह अपने नौकर अमित के साथ कार में सवार होकर दिल्ली से समान लाने के लिए जा रहे थे। कार में करीब 3 लाख रुपए कैश भी रखे हुए थे। सुबह करीब पौने 7 बजे वह घर से निकले थे। इस बीच करनाल के ITI चौक पर 2 युवकों ने दिल्ली जाने के लिए उससे लिफ्ट ली।

.

संजय ने गाड़ी रोक दी और दोनों युवकों को गाड़ी में बैठा लिया। बदमाशों ने कार की पिछली सीट पर बैठ पहले कारोबारी से हाथापाई की। फिर देसी पिस्टल निकाल ली। कारोबारी ने उनकी बात नहीं मानी और विरोध किया तो बदमाशों ने उन पर गोली चला दी। जो उनके पैर में लगी और वह घायल हो गए। इसके बाद बदमाश उनसे कार लूटकर फरार हो गए।

.

नेशनल हाईवे पर गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर इकट्‌ठे हो गए। इसके बाद वारदात के बारे में पुलिस काे सूचना दी। जिसके बाद मधुबन थाना के प्रभारी विनोद कुमार मौके पर पहुंचे। घायल दुकानदार संजय को इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

.

haryana-karnal-car-shot-and-looted-national-highway-near-kutel-karnal-miscreants-had-taken-lift-from-iti-chowk-big-crime-news

.

अमित ने पुलिस को बताया कि कारोबारी संजय गाबा हर बुधवार को दिल्ली सामान लेने के लिए जाते हैं। इस दौरान तेल वगैरह का खर्चा निकल जाए, इसलिए लोगों को लिफ्ट देकर बिठा लेते हैं। हमने दोनों युवकों को टियागो कार में पीछे बिठा लिया। उस वक्त संजय गाबा कार चला रहे थे और मैं (अमित) आगे ड्राइवर की बगल वाली सीट पर बैठे थे।

.

ITI चौक से करीब 4 किलोमीटर आगे जैसे ही कार नीलकंठ ढाबे के पास पहुंची तो उन्होंने गाली-गलौज करनी शुरू कर दी। उन्होंने पीछे से अमित का गला पकड़ लिया। उसके सिर में देसी पिस्टल का बट (पिछला हिस्सा) मारा। जिसके बाद कारोबारी ने एकदम कार रोक ली। इसके बाद एक बदमाश ने पीछे से कारोबारी की गर्दन पकड़े रखी और दूसरा बाहर आ गया। जब कारोबारी ने विरोध जताया तो उसके पैर में गोली मार दी।

.

अमित ने आगे बताया कि कारोबारी को गोली लगने के बाद बदमाशों ने कार से बाहर सड़क पर फेंक दिया। बदमाश देसी पिस्टल भी वहीं फेंक गए और कार लेकर दिल्ली की तरफ भाग निकले। इस दौरान अचानक हुई घटना से वह (अमित) डर गया। जिस वजह से वह कोई विरोध नहीं कर सका।

.

वारदात की जगह पर पहुंचे थाना प्रभारी विनोद कुमार ने कहा कि उन्हें फायरिंग कर गाड़ी छीनने की सूचना मिली थी। वह तुरंत मौके पर पहुंचे। ड्राइवर का इलाज चल रहा है। अलग-अलग सुराग जुटाकर बदमाशों की पहचान कर उन्हें पकड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।