PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

नए साल पर आम आदमी को मिली बड़ी राहत, LPG सिलेंडर के दाम घटे, कितना हुआ सस्ता,

big-refill-common-man-some-relief-from-inflation-new-year-lpg-cylinder-prices-reduced-see-where-became-cheaper

.

.

PTB न्यूज़ नई दिल्ली : नया साल 2024 का आगाज एलपीजी सिलेंडर के दाम में कटौती से हुआ। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर के आज नए रेट जारी की हैं। आज 1 जनवरी 2024 से एलपीजी सिलेंडर सस्ता हो गया है। कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में आज मामूली बदलाव किया गया है, जबकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

.

.

2024 यानी इस साल लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनावी साल होने के कारण एक बड़ी कटौती की उम्मीद थी। क्योंकि 2019 में पेट्रोलियम कंपनियों ने घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं को नए साल का गिफ्ट दिया था। 14 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 120.50 रुपये कम कर दिए गए। दिल्ली में सिलेंडर 809.50 रुपये से 689 रुपये पर आ गया।

.

.

इस बार ऐसा नहीं हुआ। कॉमर्शियल सिलेंडर के रेट आज जो कम हुए हैं, वह नए साल के गिफ्ट के रूप में टॉफी है। दिल्ली में आज 19 किलो वाला कॉमर्शियल सिलेंडर 1755.50 रुपये में मिलेगा। इससे पहले यह 1757.00 रुपये का था। आज केवल 1.50 रुपये सस्ता हुआ है। इसी तरह कोलकाता में यह सिलेंडर 1869.00 रुपये का हो गया है। इससे पहले दिसंबर में 1868.50 रुपये था। इसमें आज 50 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। मुंबई में 1710 रुपये में मिलने वाला कॉमर्शियल सिलेंडर आज से 1708.50 रुपये में मिलेगा। चेन्नई में 1929 की जगह अब 1924.50 रुपये में बिकेगा।

.

.

घरेलू सिलेंडर आज भी 30 अगस्त 2023 के रेट पर मिल रहे हैं। अभी दिल्ली में यह सिलेंडर 903 रुपये में मिल रहा है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक आखिरी बार 30 अगस्त 2023 को सिलेंडर के रेट में भारी कटौती की गई थी। यह 1103 रुपये से 200 रुपये सस्ता होकर 903 रुपये पर आ गया। आज घरेलू सिलेंडर कोलकाता में 929 रुपये, मुंबई में 902.50 रुपये और चेन्नई में 918.50 रुपये हैं।

.

.