PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

बड़ी ख़बर, DGP के पद से स्थानांतरित करने के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक,

supreme-court-stays-december-26-order-of-the-himachal-pradesh-high-court-to-shift-director-general-of-police-sanjay-kundu

.

PTB Big न्यूज़ दिल्ली / शिमला : आज यानि बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के उस आदेश पर रोक लगा दी, जिसमें राज्य सरकार को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी संजय कुंडू को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के पद से स्थानांतरित करने के लिए कहा गया था। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने कुंडू को 26 दिसंबर के आदेश को वापस लेने के लिए उच्च न्यायालय में जाने की छूट दी है।

.

.

पीठ में न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा भी शामिल रहे। पीठ ने कहा कि जब तक उच्च न्यायालय द्वारा रिकॉल आवेदन का निपटारा नहीं हो जाता, तब तक राज्य के पुलिस महानिदेशक के पद से कुंडू के स्थानांतरण के निर्देश पर रोक रहेगी। शीर्ष अदालत ने उच्च न्यायालय से दो सप्ताह के भीतर रिकॉल आवेदन का निपटारा करने का अनुरोध किया।

.

मंगलवार को शीर्ष अदालत कुंडू की ओर दायर एक याचिका पर सुनवाई करने के लिए सहमत हो गई थी। याचिका में उच्च न्यायालय के आदेश के बाद हिमाचल प्रदेश के डीजीपी पद से उन्हें हटाए जाने को चुनौती दी गई थी। आरोप लगाया गया था कि उन्होंने एक व्यवसायी पर दबाव बनाने की कोशिश की थी, जिसने दावा किया था कि उसे अपने साझेदारों से जान का खतरा है।

.

supreme-court-stays-december-26-order-of-the-himachal-pradesh-high-court-to-shift-director-general-of-police-sanjay-kundu

.

कुंडू के वकील ने शीर्ष अदालत को बताया था कि मामला असाधारण था, क्योंकि उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार को उन्हें स्थानांतरित करने का निर्देश देने से पहले अधिकारी को नहीं सुना था। उच्च न्यायालय के निर्देश के बाद कुंडू को स्थानांतरित करने का आदेश मंगलवार को हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से जारी किया गया। उन्हें राज्य के आयुष विभाग में प्रमुख सचिव के रूप में स्थानांतरित किया गया था।

.

.

उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार को राज्य पुलिस प्रमुख और कांगड़ा के पुलिस अधीक्षक को स्थानांतरित करने का निर्देश दिया था ताकि वे एक व्यवसायी की जान को खतरे की शिकायत की जांच को प्रभावित न करें। आपको बता दें कि बता दें, सरकार ने हाईकोर्ट के फैसले के बाद मंगलवार को कुंडू को डीजीपी से हटाकर प्रधान सचिव आयुष लगाया। इसके साथ ही एडीजीपी सीआईडी सतवंत अटवाल को डीजीपी का अतिरिक्त प्रभार भी दे दिया।

.

संजय कुंडू हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट गए थे। अब फैसला उनके पक्ष में आया है। इस मामले में जब PTB News की और से संजय कुंडू से सम्पर्क करने की कोशिश की गई ताकि उनसे उनके हक में आये सुप्रीम कोर्ट के इस बड़े फैसले के बाद उनकी प्रतिक्रिया क्या है तो उनसे सम्पर्क नहीं हो सका।