PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

जालंधर के पुलिस कमिश्नर आईपीएस स्वपन शर्मा ने किया ‘सेफ सिटी प्रोजेक्ट’ के पहले चरण का शुभारंभ, लोगों से क्या की अपील,

jalandhar-police-commissioner-ips-swapan-sharma-inaugurated-the-first-phase-of-safe-city-project-what-did-he-appeal-to-the-people-punjab

.

PTB Big न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : जालंधर शहर में अपराध से निपटने और लोगों की सुविधा के लिए एक नेक पहल करते हुए, पुलिस कमिश्नरेट जालंधर श्री स्वप्न शर्मा ने आज कहा कि कमिश्नरेट पुलिस ने ‘सेफ सिटी प्रोजेक्ट’ का पहला चरण शुरू किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस आयुक्त ने कहा कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अपराध, वाहन यातायात और पैदल चलने वालों की विस्तृत मैपिंग के बाद यह परियोजना शुरू की गई है।

.

.

आईपीएस स्वपन शर्मा ने इस मामले में अधिक जानकारी देते हुए कहा कि यातायात प्रबंधन, आवागमन समय में सुधार और छोटे अपराधों को रोकने के लिए शहर में 17 नो टॉलरेंस जोन, 21 पैदल यात्री क्षेत्र और चार वन वे की पहचान की गई है। इसके बाद स्वपन शर्मा ने कहा कि ट्रैफिक पुलिस और पी.सी.आर. को एकीकृत किया गया है और दोनों विंगों की जनशक्ति को 250 तक बढ़ा दिया गया है और पीसीआर के वाहनों में 30% की वृद्धि की गई है।

.

.

पुलिस आयुक्त ने कहा कि इस योजना के तहत 44 ट्रैफिक प्वाइंट की पहचान की गई है और पीसीआर हॉल्ट प्वाइंट पर दोबारा काम कर उन्हें नया बनाया गया है।  उन्होंने कहा कि इससे शहर में यातायात को सुव्यवस्थित करने में मदद मिलेगी और शहर में ट्रेवलिंग टाइम कम होगा, खासकर आपातकालीन सेवाओं के लिए।  श्री स्वपन शर्मा ने कहा कि ‘सेफ सिटी प्रोजेक्ट’ को पांच चरणों में कवर किया जाएगा और प्रारंभिक चरण फेस-1 लॉन्च किया गया है।

.

.

पुलिस आयुक्त ने कहा कि इन क्षेत्रों में यातायात को सुव्यवस्थित करने और भीड़भाड़ को कम करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, जिसके लिए आने वाले दिनों में एक बड़ा अभियान चलाया जाएगा और इसमें सड़क किनारे अनधिकृत स्टालों, अतिक्रमणों व सड़क किनारे अनधिकृत पार्किंग को हटाना शामिल है।

.

.

पुलिस कमिश्नर ईपीएस स्वपन शर्मा ने कहा कि इन जोनों के लिए पुलिस अधिकारियों को प्रभारी नियुक्त किया गया है जो यातायात को सुचारू रूप से चलाने और यातायात नियमों को लागू करने के लिए जिम्मेदार होंगे। उन्होंने कहा कि कानून का उल्लंघन करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी, साथ ही लोगों से इस अभियान को सफल बनाने के लिए कमिश्नरेट पुलिस के साथ सहयोग करने की अपील की।