PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जालंधर : सेना के ट्रक और कैंटर में हुई भीषण टक्कर, 5 जवान हुए गंभीर रूप से घायल,

punjab-jalandhar-suchi-pind-army-truck-and-canter-collide-accident-big-accident-news

PTB Big न्यूज़ जालंधर : जालंधर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां के अधीन पड़ते सुच्ची पिंड के पास आज उस समय बड़ा हादसा हो गया जब सेना के ट्रक और कैंटर में ओवरटेक के चक्कर में जोरदार हुई टक्कर के बाद बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में सेना के करीब पांच जवान घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा आज यानि शनिवार की सुबह करीब 6 बजे बताया जा रहा है।

.

.

वहीं इस पुरे घटनाक्रम का एक सीसीटीवी भी सामने आया है, जिसमें आर्मी का ट्रक ट्राले को टेकओवर करने की कोशिश करता हुआ नजर आ रहा था, जिसके बाद ट्राला पीछे से आर्मी के ट्रक में लगता है और हादसा हो जाता है। सीसीटीवी के आधार पर मामले की जांच पुलिस द्वारा शुरू कर दी गई है। थाना रामामंडी के एसएचओ गुरप्रीत सिंह ने कहा कि सुबह हमें कंट्रोल रूम से घटना की सूचना मिली थी। जांच के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।

.

.

मिली जानकारी के अनुसार लोडेड कैंटर और सेना का ट्रक पीएपी चौक की तरफ से अमृतसर की तरफ जा रहे थे। सेना का ट्रक कब और कैसे हाईवे पर लगी लोहे की ग्रिल और डिवाइडर से टकराया, फिर ट्रक से टकराया और फिर हाईवे पर पलट गया, इसका पता नहीं चल पाया है। हालांकि आरोप है कि कैंटर ने सेना के ट्रक को पीछे से टक्कर मारी, जिससे सेना का ट्रक बेकाबू हो गया। जिससे यह हादसा हुआ।

.

.

घटना के वक्त सेना के वाहन में करीब पांच लोग सवार थे। घटना में सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए आर्मी अस्पताल जालंधर कैंट में भर्ती कराया गया। सभी का इलाज चल रहा है। आगे की सीट पर ड्राइवर और एक कंडक्टर बैठे थे। वहीं, पीछे की सीट पर तीन जवान बैठे थे। मिली जानकारी के अनुसार 16 टायर वाला ट्राला लुधियाना से अमृतसर की ओर जा रहा था।

.

.

वहीं, सेना का ट्रक पीएपी चौक से अमृतसर की ओर ही जा रहा था। जहां सुच्ची पिंड डिपो के पास हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार घटना की सूचना मिलते ही राज्य की सड़क सुरक्षा फोर्स की टीमें मौके पर पहुंच गई थी और जांच शुरू कर दी थी। तुरंत प्रभाव से सभी जख्मी हुए जवानों को बाहर निकाला गया और सभी को इलाज के लिए भेजा गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने क्रेन की मदद से किसी तरह सेना का क्षतिग्रस्त हुआ ट्रक साइड पर करवाया और ट्रैफिक खुलवाया। क्योंकि हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया था।