PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

ED का बड़ा एक्शन, कांग्रेसी MLA को किया बेटे सहित गिरफ्तार, जाने पूरा मामला,

haryana-sonipat-congress-mla-surendra-panwar-arrest-ed-big-news

.

PTB Big न्यूज़ सोनीपत : हरियाणा में विधानसभा चुनाव से 3 महीने पहले एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) एक्शन में आ गई है। शुक्रवार-शनिवार की रात ED ने सोनीपत से कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार को गिरफ्तार कर लिया। पंवार के साथ उनके बेटे को भी टीम साथ ले गई। दोनों को गिरफ्तार कर अंबाला ले जाया गया है। जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। यह मामला अवैध खनन से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।

.

.

गिरफ्तार किए कांग्रेस MLA यमुनानगर के पूर्व इनेलो विधायक दिलबाग सिंह से जुड़ा हुआ था। सुरेंद्र के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर अहम सबूत मिले थे। विधायक सुरेंद्र पंवार का हरियाणा के साथ राजस्थान में भी खनन कारोबार है। करीब 7 महीने पहले ED की टीम ने उनके सोनीपत में सेक्टर-15 स्थित आवास पर रेड की थी। खनन कारोबार में करीब 36 घंटे तक जांच हुई थी। जिसके बाद खनन कारोबार में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के लिए टीम ने घर में रखे डॉक्यूमेंट खंगाले थे।

.

.

अभी 2 दिन पहले ही ED ने महेंद्रगढ़ से कांग्रेस MLA राव दान सिंह पर रेड की थी। उनके महेंद्रगढ़ और गुरुग्राम समेत 5 शहरों में 15 ठिकानों की जांच की गई थी। यह कार्रवाई 14 घंटे तक चली। जिसके बाद ED ने उनके ठिकानों में मिले विभिन्न दस्तावेज, बैंक डिटेल, प्रॉपर्टी से जुड़े कागजात की कॉपी ली थी। खास बात यह है कि राव दान सिंह और सुरेंद्र पंवार हरियाणा के पूर्व CM भूपेंद्र हुड्‌डा के करीबी माने जाते हैं। हुड्‌डा की अगुआई में ही कांग्रेस अक्टूबर-नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव लड़ रही है। हुड्‌डा फिलहाल कांग्रेस की तरफ से CM की कुर्सी के सबसे बड़े दावेदार हैं।

.

ED की टीम ने 4 जनवरी को माइनिंग कारोबारियों के 20 ठिकानों पर रेड की थी। यमुनानगर में ED ने दिलबाग सिंह के महाराणा प्रताप चौक के पास ऑफिस, सेक्टर-18 में खनन एजेंसी के ऑफिस और कलेसर में फार्म हाउस पर जांच की। उनके करीबियों संजीव गुप्ता, इंद्रपाल सिंह उर्फ बबल के घर, ट्रांसपोर्टर गुरबाज सिंह के ऑफिस पर भी टीमें पहुंची थी। संजीव गुप्ता खनन और प्लाईवुड कारोबार में दिलबाग सिंह के साथ पार्टनर हैं और इंद्रपाल से रिश्तेदारी है। उनके संतपुरा रोड स्थित घर पर रेड हुई।

.

.

गुरबाज सिंह पूर्व विधायक के चचेरे भाई हैं। उनके माझा पहलवान ट्रांसपोर्ट ऑफिस पर छापेमारी हुई। घर 5 दिन रेड के बाद 8 जनवरी को उन्हें ED ने गिरफ्तार कर लिया था। ED ने दावा किया था कि रेड के दौरान दिलबाग के घर से 5 करोड़ रुपए कैश, 3 गोल्ड बिस्किट, विदेशी शराब की 100 से ज्यादा बोतलें, विदेश में बनाई कई संपत्तियों के कागजात, 5 विदेशी राइफलें, 300 कारतूस समेत अन्य चीजें बरामद की थी। जिसके बाद यमुनानगर में उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट और एक्साइज एक्ट में 2 केस दर्ज किए गए थे।