PTB News

Latest news
Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल 2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब

Punjab Police की इस महिला इंस्पेक्टर को किया गया भगोड़ी घोषित, जाने चौंका देने वाला मामला,

punjab-police-woman-sub-inspector-balwinder-singh-of-police-station-kotise-khan-declared-fugitive-moga

.

PTB Big न्यूज़ मोगा : पिछले 9 महीनों से रिश्वत लेने के आरोपों में घिरी सस्पेंड की गई महिला पुलिस इंस्पेक्टर को अदालत ने भगोड़ा घोषित कर दिया है। भगोड़ा घोषित किए जाने के बाद उक्त सस्पेंड इंस्पेक्टर के खिलाफ धारा 209 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इससे पहले उस पर नशा तस्करों से 5 लाख रुपए लेकर छोड़ने के मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत भी केस दर्ज था। थाना कोटईसे खां के सब-इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह ने बताया कि

.

.

थाने की पूर्व इंचार्ज अर्शप्रीत कौर के खिलाफ 23 अक्टूबर 2024 को नशा तस्कर को छोड़ने के बदले 5 लाख रुपए रिश्वत लेने का मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद से उक्त महिला पुलिस अधिकारी फरार चल रही है। उसकी अंतरिम ज़मानत की अर्जी भी खारिज हो चुकी है। केस दर्ज होने के 9 महीने बाद भी सस्पेंड की गई अधिकारी अदालत में हाज़िर नहीं हुई, जिस कारण अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया है। थाना कोटईसे खां में अर्शप्रीत कौर के खिलाफ धारा 209 के तहत केस

punjab-police-woman-sub-inspector-balwinder-singh-of-police-station-kotise-khan-declared-fugitive-moga

.

दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, 1 अक्टूबर 2024 को मुखबिर की सूचना पर थाना कोटईसे खां की पुलिस ने कोटईसे खां निवासी अमरजीत सिंह को स्कॉर्पियो गाड़ी और 2 किलो अफीम सहित गिरफ्तार किया। अमरजीत के साथ उसका भाई मनप्रीत और भतीजा गुरप्रीत भी था, जिन्हें भी 3 किलो अफीम सहित मौके से गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद इंस्पेक्टर अर्शप्रीत ने थाना के मुंशी गुरप्रीत और बलखंडी चौकी के मुंशी राजपाल सिंह के साथ मिलकर 5 लाख रुपए लिए थे।

.

.