PTB News

Latest news
पंजाब पुलिस के बाद वकीलों ने की लेफ्टिनेंट कर्नल के साथ मारपीट, रीढ़ की हड्डी में आई गंभीर चोट, CCTV... सुप्रीम कोर्ट में हंगामा करने वाले याचिकाकर्ता पर नहीं होगी कार्रवाई, CJI ने दिए निर्देश, जानें वजह पंजाब! दाना मंडी में चली एक साथ 100 राउंड गो/लियां, 2 गुट आपस में भिड़े, पंच की हुई मौ/त, सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, जालंधर के विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी रिजल्ट में चमकाया परचम, पंजाब! प्रवासी दंपती ने किया किराया मांगने गए मकान मालिक पर कातिलाना हमला, सिर पर आईं चोटें, हालत गं... हेमकुंड साहिब की यात्रा पर आए 6 सिख यात्रियों ने हाथों में पहने लोहे के कड़ों से 2 युवकों का फोड़ सि... सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट एंड एग्रीकल्चर द्वारा सिलाई एवं फैशन डिजाइनिंग पर निःशुल... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल के सभी परिसरों में निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर के साथ 'स्वस्थ मुस्कान' को बढ़ा... पंजाब! एक ही परिवार के 4 लोगों ने खाया एक साथ जहरीला पदार्थ, 2 की हुई मौत पंजाब में निहंग सिंह सहित 10 पर दर्ज की पुलिस ने FIR

विदेश भेजने के नाम पर मारी ट्रैवल एजेंट 60 लाख रुपए की ठगी, FIR हुई दर्ज,

froud-travel-agent-duped-people-of-60-lakhs-of-rupees-in-the-name-of-sending-them-to-australia-visa

PTB Big न्यूज़ करनाल : विदेश भेजने के नाम पर 60 लाख रुपए की ठगी करने का मामला सामने आ रहा है जिसके बाद पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ थाने में शिकयत दर्ज करवाई है। मिली जानकारी के मुताबिक हरियाणा (Haryana) के करनाल (Karnal) में ऑस्ट्रेलिया (Australia) भेजने के नाम पर फ्रॉड ट्रैवल एजेंट ने दो युवकों से 60 लाख रुपए की ठगी कर ली है।

.

.

करनाल के गांव नरूखेड़ी निवासी सुरेश कुमार ने बताया कि अपने बेटे सागर को ऑस्ट्रेलिया (Australia) भेजने के लिए अप्रैल, 2024 में उसकी मुलाकात संदीप मलिक से हुई। संदीप मालिक ने खुद को पुलिसकर्मी बताया और कहा कि वह उसकी पत्नी निशा, दोस्त विक्रांत मलिक और दीपिका मलिक के साथ मिलकर विदेश भेजने का काम करते हैं। आरोपियों ने दावा किया कि वे कई युवकों को मेलबोर्न (Melbourne) भेज चुके हैं और वहां नौकरी भी दिलवाई है।

.

इसके बाद सुरेश और उसके रिश्तेदार योगेश आरोपियों की बातों में आ गए। योगेश व सागर को विदेश भेजने के लिए 30-30 लाख रुपये के हिसाब से 60 लाख रुपये में बात तय हुई। इसके बाद अलग-अलग दिनों में आरोपियों को 60 लाख रुपए दे दिए। इसके बाद आरोपियों ने सुरेश को सागर और योगेश का वीजा और दिल्ली से सिंगापुर व मेलबोर्न (Melbourne) की टिकट दे दी। इसके साथ ही बताया कि 29 जून को फ्लाइट है और मेलबोर्न (Melbourne) एयरपोर्ट पर उनका

.

.

आदमी मौजूद रहेगा। सागर ने अपना सामान तैयार कर लिया लेकिन फ्लाइट से कुछ देर पहले संदीप ने फोन करके कहा कि कुछ कारणों से अब सागर नहीं जा सकता इसे बाद में भेजेंगे। इसके बाद पीड़ित परिवार को शंक हुआ तो उन्होंने दस्तावेज को चेक करवाया तो वीजा फर्जी और टिकट पहले से ही कैंसिल करवाई हुई मिली। इसके बाद उन्होंने संदीप मलिक से रुपये वापस मांगे तो वह जान से मारने की धमकी देने लग पड़ा जिसके बाद पीड़ितों ने पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की है।

.