PTB News

Latest news
डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि, एचएमवी ने जीएनडीयू दीक्षांत समारोह में 29 स्वर्ण पदक प्राप्त कर रचा नया इतिहास, श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा लंगर सेवा का आयोजन, 20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, पहुंचाया अस्पताल, अभिजीत दीपके ... ₹4 करोड़ फिरौती मामले में पंजाब पुलिस के SHO को किया गिरफ्तार स्टूडेंट्स ऑफ़ सेंट सोल्जर ग्रुप ने नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन, इनोसेंट हार्ट्स के निलेश दत्ता ने नीट (यूजी)-2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1305 प्राप्त कर विद्यालय ... PM मोदी ने हरियाणा से देश को समर्पित की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलती बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से 30 यात्रियों की बची जान

पंजाब, पूर्व आईजी अमर सिंह चहल हुए ठगों की बड़ी साजिश का शिकार, हालत स्थिर,

Former IG Amar Singh Chahal scam case under investigation

PTB Big न्यूज़ पटियाला : पूर्व आईजी अमर सिंह चहल ठगों की साजिश का शिकार हुए हैं। उन्हें ज्यादा पैसा कमाने की लालच देकर दिया और वे ठगों की बातों में आ गए। वह एक ऐसे वॉट्सऐप ग्रुप में जुड़े थे, जिस पर इस तरह से पैसे कमाने के तरीके बताए जाते थे। इस ग्रुप में पटियाला शहर के कई नामी रिटायर्ड अधिकारी भी शामिल हैं। जिनकी लिस्ट पुलिस ने तैयार की है।

.

.

अब उनसे बारी बारी किसी न किसी ढंग से पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि और कितने लोग उनकी ठगी का शिकार हुए हैं। कोई भी लिखित शिकायत देने को तैयार नहीं है मगर जुबानी इस संबंधी जानकारियां जरूर दे रहे हैं। ठगों ने अमर सिंह चाहल को भी इसी तरह के एक ग्रुप में शामिल करवाया था, जिसका नाम एफ 777 वैल्थ एक्यूटी रिसर्च ग्रुप रखा हुआ था। पुलिस ने साइबर क्राइम सेल में अमर सिंह चाहल की पत्नी के बयानों पर आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है

.

यह भी पढ़ें : पंजाब, Operation Sindoor के नन्हे सिपाही श्रवण सिंह को मिलेगा प्रधानमंत्री नेशनल चाइल्ड अवाॅर्ड,

.

और मामले की जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। पूर्व आईजी को पहले अफसरों के एक वॉट्सऐप ग्रुप में जोड़ा गया। बाद में उन्हें एक अलग ग्रुप में शामिल कराया गया, जहां शेयर बाजार, आईपीओ और अन्य निवेश योजनाओं में ज्यादा रिटर्न का भरोसा दिलाया गया। शुरुआत में कुछ रकम पर रिटर्न दिखाकर विश्वास जीत लिया गया, फिर बड़ी रकम निवेश कराई गई। ठगी के इस मामले में पटियाला पुलिस की साइबर सेल भी जांच में जुट गई है।

.

यह भी पढ़ें : अंडरवर्ल्ड डॉन की बेटी से पहले किया रेप फिर हड़पी संपत्ति, देश के प्रधानमंत्री से लगाई इंसाफ की गुहार,

.

पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि रजत वर्मा को किस अधिकारी ने रिटायर्ड पुलिस अफसरों के वॉट्सऐप ग्रुप में जोड़ा। पटियाला साइबर क्राइम पुलिस ने जिन मोबाइल नंबरों से पूर्व आईजी से संपर्क किया गया, उनकी लोकेशन ट्रेस करनी शुरू कर दी है। फिलहाल अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है क्योंकि इस्तेमाल किए गए नाम फर्जी हो सकते हैं।

.

.