PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

पंजाब की आम आदमी सरकार एडिड कॉलेजों के नॉन टीचिंग कर्मचारियों को छठा वेतन आयोग लागू करे- जगदीप सिंह,

Aam Aadmi Government of Punjab should implement the Sixth Pay Commission to the non teaching staff of Aided Colleges Jagdeep Singh

पीटीबी न्यूज़ जालंधर : प्राइवेट कॉलेज नॉन टीचिंग इंप्लाइज यूनियन पंजाब के महासचिव श्री जगदीप सिंह द्वारा एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि कॉलेजों के नॉन टीचिंग इंप्लाइज को उनकी पिछली सरकार द्वारा लंबित पड़ी मांगों पर कोई विचार नहीं किया गया जिसके रहते एडिड कॉलेजों के नॉन टीचिंग कर्मचारियों जो कि आम वर्ग से सम्बन्धित हैं ने आम आदमी पार्टी को सरकार बनाने में अपना पूर्ण योगदान किया परन्तु आज आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब के एडिड कॉलेजों के नॉन टीचिंग कर्मचारियों को भूल गई है।

यूनियन के पदाधिकारी शिक्षा मंत्री स.हरजोत सिंह बैंस, वित्त मंत्री स.हरपाल सिंह चीमा से बार-बार मुलाकात करने के पश्चात भी इन कॉलेजों के नॉन टीङ्क्षचग कर्मचारियों को छठा वेतन आयोग लागू नहीं किया गया और न ही उनकी किसी भी मांग पर ध्यान दिया गया जिनमें दिसम्बर 2011 से संशोधित ग्रेड पे लागू करना, बढ़ा हुआ हाउस रैंट और मैडिकल भत्ते का नोटिफिकेशन जारी करना इत्यादि हैं।

कार्यकारी प्रधान श्री राजीव शर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा कि यदि सरकार एडिड कॉलेजों के नॉन टीचिंग कर्मचारियों को छठे वेतन आयोग की सिफारशों को लागू नहीं करती तो जालंधर में होने वाले उप-चुनाव में उनको कोई और रणनीति अपनाने पर सरकार मजबूर कर रही है। उन्होंने सरकार से अपील की एडिड कॉलेजों के नॉन टीचिंग कर्मचारियों की मांगों पर जल्द से जल्द ध्यान देकर इन कर्मचारियों में पाया जाने वाले रोष को समाप्त करे। 

इस अवसर पर सलाहकार श्री सविन्द्र सिंह, खालसा कालेज अमृतसर, दीपक शर्मा, डीएवी कॉलेज अमृतर, श्री अजय गुप्ता, एम.एम.मोदी कॉलेज, पटियाला, स. अमरीक सिंह सहित नॉन टीङ्क्षचग कर्मचारियों के प्रधान सचिव मौजूद थे।

Latest News