PTB Big Political न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : भारतीय जनता पार्टी ज़िला महिला मोर्चा अध्यक्ष मीनू शर्मा की अध्यक्षता में मंडल 14 की अध्यक्ष मनीषा जैन ने अपनी मंडल कार्यकारिणी का विस्तार किया।इस अवसर पर विशेष रूप में प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष मीनू सेठी,पूर्व एमएलए व कैंट प्रभारी सरबजीत सिंह मक्कड़, मंडल अध्यक्ष शिव दर्शन अभी, ज़िला महिला मोर्चा व सेंट्रल हल्का प्रभारी भगवंत प्रभाकर, शमा चौहान,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रानी सरीन उपस्थित हुए।
मीनू सेठी ने नवगठित मंडल कार्यकारिणी को हार्दिक मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा कि इस बार लोकसभा उप चुनावों में पार्टी इतिहास रचेगी।उन्होंने सभी मंडल पदाधिकारियों को पूरी तरह से लोक सभा उप चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जलांधर की लोकसभा सीट पर बडी जीत दर्ज करके भाजपा इस बार इतिहास कायम करेगी। सरबजीत सिंह मक्कड़ ने सभी नव नियुक्त मंडल पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी के लिए मुबारकबाद दी।

उन्होंने कहा कि लोकसभा के बाई इलेक्शन में भाजपा सबसे मजबूत पार्टी बन कर उभरेगी तथा पार्टी को आगामी चुनावों में विजय का परचम लहराने से कोई नही रोक सकता। मीनू शर्मा ने कहा कि लोकसभा उप चुनावों में महिला मोर्चा पार्टी को जीत दिलाने के लिए अहम भूमिका निभायेगा। उन्होंने सभी नव पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी के लिए मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा कि हम सभी को एकजुट हो कर ज्यादा से ज्यादा लोगों के बीच जाना है।
उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन,जनहित के कार्य केवल भाजपा के जीतने पर ही संभव हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा जालंधर लोकसभा उप-चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है और जालंधर लोकसभा सीट जीतकर विरोधियों को करारा जवाब देगी। नई कार्यकारिणी के विस्तार में मंडल महामंत्री के पद पर सुषमा शर्मा, उपाध्यक्ष ललिता जायसवाल, सचिव के पद पर रितु रितिका सोढ़ी, सरिता गोयल, पुनीत मलिक, नीरू मेहता, डिंपल, उमा सैनी,
प्रीति चौहान, कोषाध्यक्षहिमानी सुनीता, सोशल मीडिया इंचार्ज आंचल अटवाल, गंगा सोढ़ी, मंडल कार्यकारिणी सदस्यों में हेमा गर्ग,सोनिका, अनीता गर्ग, अनुज जैन, ममता गर्ग,इत्यादि को नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर जीत कौर, नरेंद्र कौर, मीना राणा, मीना गोयल,मीनू कैंट अंजू डेविड रजनी गुप्ता सुखबीर चट्ठा, राखी अग्रवाल आदि उपस्थित थी।

































