PTB News

Latest news
होटल में कैसे लगी आग? एक ही सीढ़ी और अंदर भरा था धुआं…फायर ऑफिसर ने बताई खौफनाक कहानी दिल्ली के बाद पंजाब में आग से फैली सनसनी, रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, जिं/दा ज/ला कर्मचारी 2026 के ग्रेजुएट्स के लिए बड़ी खबर, यह प्रसिद्ध Immigration मात्र 3-4 हफ्तों में दिला रहा है ऑस्ट्रे... विदेश में पढ़ाई करने का सुनहरा मौका, प्रसिद्ध इमीग्रेशन कल से पंजाब, चंडीगढ़ और जम्मू में आयोजित कर ... पंजाब-हिमाचल भाईचारे पर चिंता, CM सुक्खू से पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग : सुखजिंदर सि... पंजाबी ट्रक ड्राइवर को 75 साल की हुई कैद, नहीं मिलेगी 55 साल तक जमानत, जाने मामला पंजाब! मुल्तानी अस्पताल में हुआ धमाका, शीशे तक टूटे, इलाके में दहशत का माहौल एलपीयू में रिसर्च, इनोवेशन और इंडस्ट्री एक्सपोज़र के ज़रिए कृषि शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है एचएमवी में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 का भव्य आयोजन, दैनिक जागरण के ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ में सम्मानित हुए आईवी वर्ल्ड स्कूल के 24 मेधावी विद्यार्...

आम आदमीं पार्टी को दिया आधी रात को ट्वीट कर महिला विधायक ने बड़ा झटका,

aap Leader ruby to join congress met cm Charanjit Singh Channi sidhu and chaudhary before resigning left party after ticket confirmation Bathinda Punjab

PTB Big Political न्यूज़ बठिंडा : आम आदमी पार्टी (AAP) को चुनाव से पहले पंजाब से बड़ा झटका लगा है / बठिंडा से विधायक रूपिंदर रूबी ने मंगलवार आधी रात को इस्तीफा दे दिया / उन्होंने ट्विटर पर पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को टैग कर कहा कि मैं आपकी पार्टी छोड़ रही हूं / इसमें उन्होंने संगरूर से सांसद भगवंत मान को भी टैग किया है /

यह इस्तीफा ऐसे मौके पर आया है, जब केजरीवाल पंजाब चुनाव को लेकर ताबड़तोड़ दौरे कर रहे हैं / उधर, आप नेता हरपाल चीमा ने कहा कि रूबी को इस बार टिकट नहीं मिलनी थी, इसलिए पार्टी छोड़ गई / सूत्रों की मानें तो विधायक रूबी कांग्रेस में शामिल हो सकती हैं / मंगलवार देर रात इस्तीफा देने से पहले उन्होंने CM चरणजीत चन्नी, पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिद्धू और कांग्रेस इंचार्ज हरीश चौधरी से मुलाकात की थी /

यह सारी बातचीत होने के बाद ही उन्होंने रात को सोशल मीडिया पर अपना इस्तीफा पोस्ट कर दिया / बठिंडा देहाती से विधायक रूबी भगवंत मान को लेकर चर्चा में रहीं / वह लगातार संगरूर से सांसद भगवंत मान को CM चेहरा घोषित करने की मांग करती रहीं / सूत्रों की मानें तो उनकी इसी खुली बयानबाजी की वजह से पार्टी भी नाराज चल रही थी /

aap Leader ruby to join congress met cm Charanjit Singh Channi sidhu and chaudhary before resigning left party after ticket confirmation Bathinda Punjab
आम आदमीं पार्टी को दिया आधी रात को ट्वीट कर महिला विधायक ने बड़ा झटका,

रूबी ने यहां तक कह दिया था कि अगर भगवंत मान नहीं तो फिर अरविंद केजरीवाल ही पंजाब में सीएम चेहरा बचते हैं / भगवंत मान भी पार्टी की देरी की वजह से नाराज चल रहे हैं, पिछली बार विरोधियों ने किसी बाहरी को CM बनाने का मुद्दा भुनाकर आप के खिलाफ माहौल खड़ा कर दिया था / रूबी मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे चंडीगढ़ पहुंची थीं /

यहां तब कैबिनेट की मीटिंग से पहले सीएम चन्नी और सिद्धू की मीटिंग चल रही थी, जिसमें पंजाब इंचार्ज हरीश चौधरी भी शामिल थे / वहीं, रूबी की करीब आधा घंटा मुलाकात हुई / उसके बाद से ही लग रहा था कि मौजूदा विधायक होने की वजह से टिकट कन्फर्म होने के बाद उन्होंने वापस आकर अपना इस्तीफा दे दिया /

रूबी आम आदमी पार्टी छोड़ने वाली छठवीं विधायक हैं / इससे पहले आम आदमी पार्टी को छोड़कर सुखपाल सिंह खैहरा, पिरमल सिंह खालसा और जगदेव सिंह कमालू कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं / जैतो से विधायक बलदेव सिंह और एचएस फूलका ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था /

रूबी के इस्तीफे पर आम आदमी पार्टी की प्रतिक्रिया आ गई है / विधानसभा में विपक्षी दल के नेता हरपाल चीमा ने कहा कि रूपिंदर रूबी को आप से टिकट मिलने के चांस नहीं थे / वह उनकी छोटी बहन है और जहां भी जाए, खुश रहे / उन्होंने कहा कि टिकट की वजह से वह कांग्रेस जॉइन कर रही हैं / उन्होंने कांग्रेस को गुजारिश की कि रूबी के साथ धोखा न करें और बठिंडा देहाती से टिकट जरूर दें /

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें 

Latest News