PTB News

Latest news
होटल में कैसे लगी आग? एक ही सीढ़ी और अंदर भरा था धुआं…फायर ऑफिसर ने बताई खौफनाक कहानी दिल्ली के बाद पंजाब में आग से फैली सनसनी, रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, जिं/दा ज/ला कर्मचारी 2026 के ग्रेजुएट्स के लिए बड़ी खबर, यह प्रसिद्ध Immigration मात्र 3-4 हफ्तों में दिला रहा है ऑस्ट्रे... विदेश में पढ़ाई करने का सुनहरा मौका, प्रसिद्ध इमीग्रेशन कल से पंजाब, चंडीगढ़ और जम्मू में आयोजित कर ... पंजाब-हिमाचल भाईचारे पर चिंता, CM सुक्खू से पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग : सुखजिंदर सि... पंजाबी ट्रक ड्राइवर को 75 साल की हुई कैद, नहीं मिलेगी 55 साल तक जमानत, जाने मामला पंजाब! मुल्तानी अस्पताल में हुआ धमाका, शीशे तक टूटे, इलाके में दहशत का माहौल एलपीयू में रिसर्च, इनोवेशन और इंडस्ट्री एक्सपोज़र के ज़रिए कृषि शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है एचएमवी में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 का भव्य आयोजन, दैनिक जागरण के ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ में सम्मानित हुए आईवी वर्ल्ड स्कूल के 24 मेधावी विद्यार्...

फर्जी न्यूज़ चेनल की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, वरिष्ठ पत्रकार द्वारा संचालित सेक्स रैकेट की सरगना सहित 5 कॉलगर्ल, 5 ग्राहक को किया पुलिस ने गिरफ्तार,

Sex racket was running in Bhopal under the guise of fake news channel Police arrested 5 callgirls 5 customers including the kingpin of sex racket run by senior journalist 

PTB Big न्यूज़ भोपाल : देश के लोकतंत्र का चौथा स्तंभ इतनी बुरी तरह से डगमगा रहा है कि कब यह धराशाही हो जाये इसका आने वाले समय में किसी को पता भी नहीं चलेगा / इसका सबसे बड़ा कारण इन दिनों पत्रकारिता की आड़ में चल रही शरेआम ब्लेकमेलिंग या कहिए आई कार्ड की आड़ में व माइक आईडी दिखाकर लोगों से वसूली करना आम बात हो गई है लेकिन आज एक ऐसा मामला सामने आया है कि जिसको पढ़कर आपके भी रोंगटे खड़े हो जायेंगे /

यह मामला एक फर्जी न्यूज़ चेनल की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट से जुड़ा बताया जा रहा है / मामला भोपाल से संबंधित है जहां के एक वरिष्ठ पत्रकार अअअ भार्गव द्वारा संचालित सेक्स रैकेट की सरगना आआआ तिवारी सहित सेक्स का कारोबार करने वाली करीब 5 कॉलगर्ल व 5 ग्राहक को पुलिस ने गुप्त सुचना के बाद गिरफ्तार किया है /

बताया जा रहा है कि भोपाल के कथित पत्रकार अअअ भार्गव के संरक्षण में यह देह व्यापार का गंदा कारोबार चल रहा था / जहां कई महिलाओं को वेश्यावृत्ति धंधे में उतारा जा चूका था / यह पकड़ी गई लड़कियां बैरागढ़ (भोपाल) से बुलाई गईं थी / महिला मैनेजर इंदुलता के जरिए लड़कियां मकान पर आती थी / हर कस्टमर से 500 रुपए लिए जाते थे / आआआ महिला मूल रूप से होशंगाबाद की रहने वाली बताई जा रही है /

वह तीन महीने पहले ही इंदौर से लौटी है / वहां वह डेढ़ साल रही, पति का 2018 में निधन हो चुका है / आआआ महिला का संरक्षण देने में भोपाल के कथित पत्रकार अअअ व्यक्ति का नाम सामने आ गया हैं / अअअ व्यक्ति ने इस महिला को अपने फर्जी चैनल की माइक आईडी देते हुए परमानेंट नियुक्ति पत्र भी थमा दिया था, पिछले 2 साल से यह कारोबार निरंतर इनकी छत्रछाया में चल रहा था, लेकिन यह गिरोह पुलिस के हाथ अब जाकर लगा है /

पत्रकारिता और पत्रकार संगठन की आड़ में चलने वाला इस कारोबार से पत्रकारिता में इन जैसे लोगों की वजह से पत्रकारिता की छवि लगातार खराब हो रही है / देश की कानून व्यवस्त व सूचना प्रसारण मंत्रालय को चाहिए की पत्रकारिता की आड़ में ऐसे गंदा धंधा करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त करवाई की जानी चाहिए / वहीं जो पत्रकारिता की आड़ ब्लेकमेलिंग कर लोगों को लुटते हैं उनके खिलाफ भी सख्त करवाई होनी चाहिए / फ़िलहाल पुलिस अधिकारी एसपी मयंक अवस्थी का कहना है कि आआआ व अअअ के घर देह व्यापार पकड़ा गया है ओर इनको गिरफ्तार करने के लिए आगे की करवाई की जा रही है /

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें 

Latest News