PTB News

Latest news
Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल 2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर...

पंजाब के रहने वाले 70 साल के बुजुर्ग को चढ़ा इश्क का बुखार, युवतियों से हुई दोस्ती और गंवा दिए 39 लाख रुपये,

punjab chandigarh cyber fraud chandigarh old man friendship with foreign girls on facebook cheated 39 lakh

PTB Shocking न्यूज़ चंडीगढ़ : सोशल मीडिया पर शातिर ठग पूरी तरह से एक्टिव हैं। ये शातिर मौके और सामने वाली की एक गलती की तलाश में रहते हैं। जैसे ही उनके संपर्क में कोई आता है तो वह उन्हें अपना शिकार बना लेते हैं। कुछ ऐसी ही घटना चंडीगढ़ के 70 साल के बुजुर्ग के साथ हुई है। बुजुर्ग की फेसबुक पर एक नहीं बल्कि दो विदेशी युवतियों के साथ दोस्ती हो गई।

FB फ्रेंड्स बनने के बाद उनके बीच चैटिंग होने लगी। फोन नंबर एक्सचेंज तक हुए, लेकिन बुजुर्ग के लिए इन विदेशी बालाओं के साथ दोस्ती करना महंगा साबित हुआ। क्योंकि उन्होंने बुजुर्ग को 39 लाख 33 हजार 333 रुपये चूना लगा दिया। ठगी की यह घटना सेक्टर-39 के रहने वाले बुजुर्ग कमलेश कुमार के साथ हुई है। कमलेश कुमार रिटायर्ड इंजीनियर हैं। उन्होंने अपने साथ हुई ठकी की शिकायत पुलिस को दी है।

साइबर सेल पुलिस ने जांच के बाद अज्ञात युवतियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। हालांकि अभी तक उनकी पहचान नहीं हो पाई है। शिकायतकर्ता कमलेश कुमार ने बताया कि उसकी एफबी पर आरा आना नाम की एक विदेशी की युवती से दोस्ती हुई थी। बातचीत के दौरान उसने बताया कि वह फार्मा कंपनी में नौकरी करती है। उसकी कंपनी कैंसर की दवाई बनाती है। कंपनी दवाई बनाने के लिए रशिया से 500 ग्राम कच्चा मैटेरियल 5800 पाउंड में मंगवाती है,

जबकि यही कच्चा मैटेरियल भारत में अजय इंटरप्राइसेस से 2300 पाउंड में मिल जाता है। युवती ने कमलेश कुमार को बताया कि वह इसमें इन्वेस्ट करे क्योंकि उसे इसमें मुनाफा होगा। कमलेश युवती की बातों में आ गया और उन्होंने अजय इंटरप्राइसेस से मैटेरियल खरीदने के लिए ईमेल और फोन से संपर्क किया। 17 मई 2022 को 500 ग्राम कच्चा मैटेरियल एक लाख 73 हजार रुपये देकर मंगवा लिया। 18 मई 2022 को दोबारा एक लाख 73 हजार रुपये का भुगतान मैटेरियल के लिए आर्डर कर दिया।

इसी तरह युवती के कहने पर 15 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। लेकिन बाद में न माल मिला और युवती ने भी अपनी फेसबुक आइडी बंद कर दी और मोबाइल नंबर भी स्विच आफ कर दिया / शिकायतकर्ता कमलेश कुमार ने दूसरी शिकायत में बातया कि 2 मई 2022 को उसकी यूके निवासी हेलेना नाम की युवती से बातचीत हुई थी। उसने खुद को डाक्टर बताया और कहा कि उसका 24 मई को जन्मदिन है। वह अपना जन्मदिन यूके में मना रही है।

वह अपने जन्मदिन पर उसे गिफ्ट भेज रही है। 24 मई को कमलेश को एक फोन आया कहा कि यूके से आपका पार्सल आया है। पार्सल की ड्यूटी चार्ज के नाम पर 19 हजार 500 रुपये, पार्सल भेजने के लिए 47 हजार 500 रुपये अलग से पेमेंट करनी होगी।

25 मई को फिर काल आने पर फिर काल आया और कहा कि गिफ्ट पर सभी तरह के चार्ज का कुल दो लाख दस हजार रुपये का बनते हैं। बुजुर्ग कमलेश ने यह पैमेंट कर दी। इसी तरह अलग-अलग बहाने बनाकर बुजुर्ग से कुल 20 लाख 77 हजार की ठगी कर ली। बाद में जब गिफ्ट नहीं पहुंचा तो कमलेश को अपने साथ ठगी का एहसास हुआ और पुलिस को दोनों मामले की शिकायत दी है।

Latest News