PTB Big Political न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दिवाली से कांग्रेस पार्टी को एक बड़ा और सनसनीखेज धमकाने वाला बयान जारी किया है / इस धमकाने वाले बयान के बाद कांग्रेस पार्टी की परेशानी बढ़ने के संकेत लग रहे हैं / कांग्रेस से दिए अपने इस्तीफे में कई मुद्दे उठाए हैं और कई खुलासे किए हैं / इससे कांग्रेस के लिए आने वाले समय में मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं /
उन्होंने अवैध रेत बजरी खनन पर बड़ा खुलासा किया है / उन्होंने लिखा है कि अवैध रेत व बजरी खनन में कांग्रेस के कई मंत्री और विधायक भी शामिल थे / उन्होंने कांग्रेस को फजीहत से बचाने के लिए इन मंत्रियों और विधायकों के नाम घोषित नहीं किए / इसके साथ ही उन्होंने पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रभारी हरीश रावत पर भी हमला किया है / कैप्टन ने हरीश रावत को संदिग्ध व्यक्ति बताया है /
आपको बता दें कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को कांग्रेस छोड़ दी और अपनी नई पार्टी की घोषणा कर दी / कैप्टन की पार्टी का नाम पंजाब लोक कांग्रेस रखा है / कैप्टन ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजे सात पेज के त्याग पत्र में जहां अपने राजनीतिक करियर का जिक्र किया है वहीं इस बात के संकेत भी दिए हैं कि कांग्रेस की दुखती रग को दबाते रहेंगे /
आपको बता दें कि कल दिए गए अपने त्याग पत्र में कैप्टन ने पंजाब कांग्रेस के कई मंत्रियों और विधायकों पर निशाना साधा है / उन्होंने आरोप लगाए कि उनकी (कैप्टन) सरकार में रेत और बजरी के अवैध खनन में कांग्रेस के कई मंत्री व विधायक शामिल थे जो आज भी सरकार में शामिल हैं / कैप्टन ने सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह सहित हरीश रावत और नवजोत सिंह सिद्धू पर भी निशाना साधा /
त्याग पत्र में कैप्टन ने जहां अपनी सरकार के अच्छे कामों का उल्लेख किया है तो संकेत दे दिए हैं कि वह अवैध खनन के मुद्दे पर पर कांग्रेस के लिए परेशानियां खड़ी कर सकते हैं / क्योंकि कैप्टन ने करीब एक वर्ष पूर्व पंजाब विधानसभा में कुछ दस्तावेज दिखाते हुए कहा था कि उनके पास अवैध रेत का कारोबार करने वाले लोगों का कच्चा चिट्ठा मौजूद हैं / यह वह रिपोर्ट है जो उन्हें गृह मंत्री होने के नाते इंटेलीजेंस उपलब्ध करवाती थी /
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें































