.
Cambridge International School has been a talented student of Dasuha Number 1 in the whole world
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : कैम्ब्रिज इंटरनैशनल स्कूल दसूहा की छात्रा इशिका ऋषि ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है / इशिका ऋषि ने ‘ए एस लैवल’ में ई वी एम (इनवायरमैंटल मेनेजमेंट) की परीक्षा में वल्र्ड में टॉप किया तथा ‘ए लैवल’ की इंग्लिश भाषा में हाई अचीवमैंट अवार्ड प्राप्त करके अपने माता–पिता के साथ–साथ स्कूल को भी गौरवान्वित होने का अवसर दिया है / उसकी ऐसी उपलब्धि से सभी विद्यार्थियों को मेहनत करने और सफ़लता प्राप्त करने की प्रेरणा मिलती है /
..
कैम्ब्रिज इंटरनैशनल स्कूल दसूहा की छात्रा इशिका ऋषि ‘ए लैवल’ जोकि अंतर्राष्ट्रीय पाठ्यक्रम है की छात्रा रह चुकी हैं ने पहले ‘ए एस लैवल’ की इंग्लिश भाषा में पूरे देश में टॉप करके कैम्ब्रिज एसैस्मैंट इंटरनैशनल एजूकेशन लंदन की तरफ से आऊटस्टैंडिंग कैम्ब्रिज लर्नर अवार्ड प्राप्त किया था, जोकि कैम्ब्रिज इंटरनैशनल स्कूल दसूहा के लिए बहुत गर्व की बात है /
..
इशिका ऋषि स्कूल की बहुत होनहार छात्रा रह चुकी है / अब वह स्कूल की पढ़ाई पूरी कर आगे की पढ़ाई पूरी करने के लिए विदेश जा चुकी है / आरंभ से ही इशिका ऋषि पढ़ाई के सार्थसाथ हर प्रकार की गतिविधियों में भाग लेती थी तथा विभिन्न गतिविधियों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी करती रही हैं / इशिका ऋषि ने अपनी सफ़लता का श्रेय अपने स्कूल, माता–पिता और अध्यापकों को दिया / इशिका ऋषि के मातापिता ने बहुत खुशी प्रकट करते हुए स्कूल तथा अध्यापकों का धन्यवाद किया और कहा कि इसका श्रेय स्कूल को भी जाता है जहाँ विद्यार्थियों का हमेशा उचित मार्गदर्शन होता है /
..
स्कूल के प्रिंसीपल श्री अनित अरोड़ा जी ने इशिका ऋषि को उसकी इतनी छोटी सी उम्र में प्राप्त की इतनी बढ़ी उपलब्धि पर शुभकामनाएँ दी तथा भगवान से यह प्रार्थना भी की कि भगवान भविष्य में भी उसके सभी सपनों को पूरा करे ताकि वह जीवन में सफलताओं की बुलंदियों को छू सके / इस अवसर पर वासल ऐजूकेशनल ग्रुप के प्रधान के.के. वासल, स्कूल के चेयरमैन संजीव कुमार वासल, डायरेक्टर ईना वासल तथा सी ई ओ राघव वासल ने इशिका ऋषि की इस सफलता की सराहना की तथा भगवान से उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Cambridge International School has been a talented student of Dasuha Number 1 in the whole world






































