.
Captain Amarinder Singh gave a befitting reply to the recorded telephone message of Gurpatwant Singh Pannu of Sikh for Justice Punjab
पंजाब पुलिस के कर्मचारियों के द्वारा कर्फ्यू के दौरान अपनाए गए रवैया को मुख्यमंत्री व डीजीपी ने कहा गलत,
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Political न्यूज़ चंडीगढ़ : नागरिकों विरुद्ध ज्यादतियों की रिपोर्टों का नोटिस लेते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने पुलिस को उल्लंघन करने वालों के प्रति और ज्यादा मानवीय व संवेदनशील रवैया अपनाने के आदेश दिए /
.कैप्टन ने पुलिस मुलाजिमों को मुश्किल स्थिति में अधिक से अधिक संयम बरतने के लिए कहा है और जरूरी वस्तुएं लेने के लिए बाहर निकलने वालों के मामलों में और’ ज्यादा हमदर्दी भरा व्यवहार अपनाया जाए / उन्होंने कहा कि उल्लंघन करने वालों को सजा देने की आड़ में मारपीट की इजाजत नहीं दी जा सकती /
.डी.जी.पी. दिनकर गुप्ता को मुलाजिमों को संवेदनशील बनाने के लिए हर संभव कदम उठाने के आदेश दिए साथ ही डी.जी.पी. से उल्लंघन करने वालों से निपटने के मौके पर कानून हाथ में लेने वालों को लताडऩे के लिए कहा, मुख्यमंत्री ने घरों में रहने की अपील करते हुए आपात स्थिति की सूरत में हैल्पलाइन नंबरों आदि द्वारा पुलिस और सिविल प्रशासन के पास पहुंच के लिए कहा है /
.सिख्स फॉर जस्टिस (एस.एफ.जे) के गुरपतवंत सिंह पन्नू के रिकॉर्डिड टैलीफोन संदेश का नोटिस लेते हुए कैप्टन अमरेंद्र ने कहा कि युवाओं को भड़काने के लिए किसी भी कोशिश या कदम को सहन नहीं किया जाएगा / यह स्पष्ट है कि पन्नू को पंजाबियों की जिंदगी की परवाह नहीं है /
.डी.जी.पी. दिनकर गुप्ता ने कहा कि बड़े स्तर पर पुलिस मुलाजिमों ने जिम्मेदारी और सहजता दिखाई है परंतु कुछेक में रोक तोडऩे वालों के विरुद्ध जबरदस्ती की गई है / उन्होंने बताया कि वीरवार को कफ्र्यू उल्लंघन के आरोप में 170 एफ.आई.आर. दर्ज की गईं और 262 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Captain Amarinder Singh gave a befitting reply to the recorded telephone message of Gurpatwant Singh Pannu of Sikh for Justice Punjab

































